राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पति के सामने भी पत्नी के साथ करता रहा शर्मनाक हरकतें
Dainik Bhaskar News
| Jul 20, 2012, 01:32AM IST

इंदौर। एक महिला को तीन माह से फोन पर परेशान करने वाले को वी केयर फॉर यू ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक पिता इंद्रमणि कुशवाह निवासी मयूरनगर मूसाखेड़ी है। उसके खिलाफ पलासिया क्षेत्र की महिला ने शिकायत की थी कि आरोपी महिला के घर फोन कर परेशान करता था। यहां तक कि उसे महिला के पति से भी डर नहीं लगता था। पति जब घर पर होता, तब भी वह फोन पर गंदी-गंदी बातें करता रहा।
इसके बाद महिला के पति ने मना किया तो धमकाने लगा। जब मामला हद से गुजर गया तो पति-पत्नी ने वी केयर फॉर यू का सहारा लेना उचित समझा। इसके बाद परेशान करने वाला मनचला गिरफ्तार हो गया।






