इंदौर। शेहला मसूद हत्याकांड की आरोपी जाहिदा मंगलवार को इंदौर कोर्ट परिसर में सबा के वकील से बात करते हुए। जबसे केस चल रहा है, यह दूसरा मौका है जब जाहिदा का बगैर नकाब फोटो हाथ लगा है।
हाई प्रोफाइल अपराध। शेहला मसूद हत्याकांड। दो आरोपी महिलाएं। जाहिदा परवेज और सबा फारुकी। मंगलवार को जिला कोर्ट में पेशी के दौरान दृश्य कुछ अजीब थे। आश्चर्यजनक भी।
जाहिदा पर शेहला की हत्या करवाने का आरोप है। आज हालात यह है कि महीनों से पति परवेज मिलने तक नहीं आया। फोन पर भी किसी से हाल नहीं पूछे। मंगलवार को पेशी पर आई जाहिदा हर किसी से गिड़गिड़ा रही थी। कोई अपने सेलफोन पर मेरे पति से बात करा दो। कोई तैयार नहीं हुआ। वकीलों का कहना है हर पेशी की यही कहानी है।
तस्वीरों के जरिए जानिए पूरी कहानी..