विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Zahida Told His Love Story

'हम शादीशुदा थे, फिर भी कर बैठे एक-दूसरे से प्यार'

Dainik Bhaskar News | May 27, 2012, 01:59AM IST
 
 


इंदौर। हम जानते थे कि हम दोनों शादीशुदा हैं फिर भी हम दोनों एक दूसरे से प्यार करने की गलती कर बैठे। यह कहना था शेहला मसूद हत्याकांड की मास्टरमाइंड जाहिदा परवेज का। जाहिदा ने यह बात धारा 164 के तहत इंदौर सीबीआई कोर्ट की स्पेशल जज के सामने कबूल की थी। जाहिदा ने यह तो कबूल किया था कि वो शेहला को पसंद नहीं करती थी लेकिन उसकी हत्या की बात से स्पष्ट इनकार कर दिया था। इस बयान को भी सीबीआई ने शुक्रवार को कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में शामिल किया है।
आरोपी जाहिदा ने 26 मार्च को इंदौर सीबीआई कोर्ट की स्पेशल जज शुभ्रा सिंह के सामने धारा 164 के तहत बयान दिया था। उसका कहना था कि साल 2004 में उसने एमपी नगर में आर्किटेक्ट का ऑफिस खोला था। इसके करीब पांच साल बाद वो ध्रुव नारायण से मिलने गई थी। ध्रुव उस समय एमपी टूरिज्म के अध्यक्ष थे। जाहिदा के मुताबिक ध्रुव से उसकी पहली मुलाकात उनके राजधानी के 45 बंगले स्थित ऑफिस में हुई थी। पहली मुलकात में ही ध्रुव उससे प्रभावित हो गए थे। साथ ही उन्होंने जाहिदा को एमपी टूरिज्म के ठेके दिलाने का भी आश्वासन दिया था। करीब दो महीने में ही दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए थे। जाहिदा ने बयान में ध्रुव के उस बर्थ डे की भी जिक्र किया जिसे ध्रुव ने शेहला के साथ मनाया था। इसे लेकर जाहिदा ने नाराजगी भी जताई थी।
जाहिदा के बयान के मुताबिक ध्रुव ने 26 जुलाई 2011 को जन्मदिन मनाने के बाद 28 जुलाई को उसे मोबाइल कर सफाई पेश की थी। ध्रुव ने कहा था कि वो शेहला से मिलना भी नहीं चाहते हैं लेकिन शेहला बार बार उनसे मिलने चली आती है। बयान के मुताबिक ध्रुव ने जाहिदा से यह भी कहा था कि शेहला, पत्नी वंदना अब तुमने (जाहिदा) मुझे पागल कर दिया है। गौरतलब है कि इस मामले के पांच आरोपियों में से दो आरोपियों ने धारा 164 के तहत बयान दिए थे। इनमें आरोपी इरफान भी शामिल है। इरफान ने जज के सामने यह तो कबूल किया था कि शेहला की हत्या के लिए उसे डेंजर और ताबिश ने कानपुर से भोपाल बुलाया था लेकिन शेहला को गोली मारने की बात से ताबिश ने इनकार कर दिया था। उसका कहना था कि वो शेहला को उसके घर मारने जरुर गया था लेकिन कट्टा चलाने की हि मत नहीं हो सकी थी।
 
. और सबा की डायरी बोली
सीबीआई ने चार्जशीट के साथ सबा की डायरी के कुछ हिस्से भी पेश किए है। जिनमें सबा ने भोपाल की चार महिलाओं के साथ ध्रुव के संबंधों पर अपनी राय लिखी है। इनमें एक के लिए उसने लिखा- ये पेमेंट देकर संबंध बना लेती है। वहीं दूसरी के बारे में उसकी राय थी कि वह महिला ध्रुव को पसंद नहीं है, फिर भी वह संबंध बना लेता है। एक अन्य के लिए लिखा कि वह तो सिर्फ उसकी टाइम पास है और चौथी के बारे में कहा है उससे अभी पटती नहीं है, लेकिन जल्द ही पट जाएगी। फिर करेगा उपयोग।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment