विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Jabalpur >> 7 Pilgrims Killed

पहाड़ में मचा रहा कोहराम, कुंभ यात्रियों से भरी मैजिक पर ट्रक पलटने से 7 की मौत

Bhaskar News | Feb 24, 2013, 07:28AM IST
 
 

रीवा/जबलपुर। गंगा स्नान कर लौट रहे कुंभ यात्रियों से भरी टाटा मैजिक पर ट्रक पलट जाने से उसमें दबकर 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि लाशों को निकालने में तकरीबन 4 घंटे का समय लग गया. घटना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सोहागी थाना अंतर्गत पहाड़ में आज शाम साढ़े 6 बजे की है। घटना के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया, मृतकों में 6 माह का मासूम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौआ गांव से यादव परिवार के लोग गंगा स्नान के लिए इलाहाबाद गए थे।
 
जहां से वे टाटा मैजिक से वापस लौट रहे थे। कुंभ यात्रियों की टाटा मैजिक शाम साढ़े 6 बजे सोहागी थाना से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर सोहागी पहाड़ के पहले मोड़ पर पहुंची, सामने से आ रहे महुआ से लदे ट्रक ने पहले उसको ठोकर मारी और फिर मैजिक के ऊपर पलट गया पुलिस के मुताबिक मृतकों में चालक रजनीश तिवारी ग्राम मदरी थाना लालगांव सहित 7 लोग शामिल है। जिसमें 3 पुरूष और 3 महिलाओं के साथ 6 माह का बालक भी है।
 
जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए है। घायलों में अनीता देवी यादव पत्नी राजभान 23 वर्ष, संगीता देवी यादव पत्नी शोभनाथ 30 वर्ष, विजय कुमार यादव पुत्र रामशरण 17 वर्ष, पूजा यादव ३ वर्ष, रश्मि यादव 14 वर्ष, राधा यादव 2 वर्ष आदि शामिल है। शाम लगभग साढ़े 6 बजे हुए इस हादसे के बाद सोहागी पुलिस के साथ ही क्षेत्रीय लोग मदद के लिए उमड़ पड़े। इस हादसे को देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। एक के बाद एक निकलती लाशों को देख दिल दहल गया।
 
 पुलिस से पहले एम्बुलेंस पहुंची
 
घटना की सबसे पहले जानकारी 108 एम्बुलेंस को मिली। पुलिस से पहले ही सोहागी एम्बुलेंस पहुंच गई और चार घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर रवाना हो गई। इसके बाद नईगढ़ी और गंगेव से भी यहां एम्बुलेंस पहुंची। रीवा-इलाहाबाद मार्ग पर स्थित इस पहाड़ में यह हादसा होने से आवागमन बाधित हो गया। ट्रक में दबी मैजिक में फंसे लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी।
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment