राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
ब्रेन मैपिंग रिपोर्ट: रसोइये ने कहा, मैने कीं हत्याए
Bhaskar News
| Feb 24, 2013, 07:19AM IST

जबलपुर। सिविल लाइन के हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री में रसोइये जितेन्द्र प्रधान की ब्रेन मैपिंग रिपोर्ट में भी रसोइये के बयान को सच बताया गया है। रसोइये से पूछा गया था कि क्या उसने हत्या की है तो उसने कहा है कि उसने ही हत्याएं की हैं। इस रिपोर्ट का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का यह दावा है कि ब्रेन मैपिंग रिपोर्ट में जितेन्द्र ने प्रश्नों के जो जवाब दिये हैं, उसे उस आधार पर आरोपी बनाया जा सकता है। डॉ. बीएल आर्या और दीपू मिश्रा की हत्या 16 जनवरी को की गई थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट के आने के बाद उससे जुड़े सभी साइंटिफिक एविडेंस भी कलेक्ट करना शुरू कर दिये हैं।
रिपोर्ट बनेगी आधार
सूत्रों का यह भी कहना है कि अब स्थिति यह बन गई है कि एक-दो दिन के भीतर ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस इस मामले में अभी तक इस कारण रुकी थी कि उसके पास कोई भी ऐसा एविडेंस नहीं था, जो कि जितेन्द्र को आरोपी ठहरा सके। अब ब्रेन मैपिंग रिपोर्ट उसे आरोपी ठहराने के लिये काफी होगी।
पहले स्वीकारा था अपराध
जितेन्द्र ने तो पहले भी अपने बयान में हत्याओं की बात स्वीकार की थी। उस समय न तो उसके फिंगर प्रिंट घटना स्थल से मिले थे और न वह हथियार मिला था, जिसके आधार पर उसे आरोपी माना जाता। यही नहीं उसके द्वारा बार-बार बयान बदलने से भी पुलिस दुविधा की स्थिति में थी। इस मामले में एफएसएल रिपोर्ट पर भी काफी हद तक मामला टिका हुआ था, लेकिन उस रिपोर्ट में भी सच का खुलासा नहीं हो सका था।






