विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Ratlam >> गायत्री परिवार ने बंदियों को दिया सत साहित्य

गायत्री परिवार ने बंदियों को दिया सत साहित्य

Matrix News | Sep 17, 2012, 03:19AM IST
 
 

रतलाम. श्रीराम शर्मा आचार्य के चिंतन युग निर्माण को मूर्तरूप देने के लिए रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट ने जिला जेल में सत साहित्य उपलब्ध करवाया है। मुख्य अतिथि रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश मूणत, जेल अधीक्षक राकेश भांगरे और आईटीआई प्राचार्य यू.पी. अहिरवार, विशेष अतिथि उपजेल अधीक्षक लवसिंह काटिया और रतलाम प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष जितेंद्रसिंह सोलंकी मौजूद थे। बंदियों को व्यक्ति, परिवार और समाज निर्माण संबंधी 150 से ज्यादा पुस्तकें उपलब्ध करवाईं। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कैलाश जोशी ने बताया साहित्य बंदी पढ़कर आलमारी में सहेज सकेंगे। समय-समय पर और भी पुस्तकें प्रदान की जाएंगी। परिवार के एस.एस. साहू, अर्जुनसिंह चौहान, गोपालसिंह तोमर, दामोदर शर्मा भारतीय ज्ञान संस्कृति जिला संयोजक, पातीराम शर्मा, शिवेंद्र दुबे, विवेकानंद चौधरी, रामाराव गाडोले, संतोष आदि उपस्थित थे।
16 अक्टूबर अग्रसेन जयंती पर होंगे पांच कार्यक्रम
रतलाम. श्री पंचान अग्रवाल समाज की बैठक धनजीबाई का नोहरा स्थित समाज के मांगलिक भवन में हुई। अध्यक्षता समाज प्रमुख शांतिलाल चौधरी ने की। 16 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती पर पांच दिनी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। श्री पंचान अग्रवाल महिला मंडल ने बच्चों व महिलाओं की स्पर्धा आयोजित करने का निर्णय लिया। चंदूलाल अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल, महेश गोयल ने विचार रखे। कृष्णगोपाल अग्रवाल, ओम अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, दिलीप मित्तल, राजेश अग्रवाल, पंकज मित्तल, प्रवीण नेमानी, निरंजन गर्ग, अशोक तेलवाले आदि मौजूद थे।
- राणी सती महोत्सव मनाया
फोटो- 16 सितंबर आरटीएम- 26
रतलाम. श्री राणी सती दादी मंडल ने राणी सती महोत्सव मनाया। श्री पंचान अग्रवाल मांगलिक भवन में मुंबई से आए ऋषिकुमार शर्मा ने मंगलपाठ किया। श्याम भजन मंडल ने दादीजी का शृंगार किया। भजनों पर युवतियों ने नृत्य किया। शाम 6 बजे भाग लगा फिर आरती की। अंत में महाप्रसादी बांटी। जानकारी मितेश अग्रवाल ने दी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment