शहर में भोजशाला में वसंत पंचमी का मुख्य कार्यक्रम शनिवार को होगा। इस बार उत्सव चार दिन चलेगा। शुक्रवार को भोज उत्सव समिति के पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे तो प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कानून व्यवस्था का जायजा लिया। देर शाम एएसपी तमाम अफसरों को भोजशाला चौकी पर बैठाकर एक-एक बिंदु समझाते नजर आए। मोतीबाग चौक से भोजशाला के मुख्य द्वार तक पहुंचने में प्रत्येक श्रद्धालु को चार मिनट लगेंगे। ऐसा जिगजैग की बनावट के कारण होगा। इससे भीड़ आने पर अफरातफरी की स्थिति नहीं बनेगी। पूजन के बाद बाहर जाने के लिए पिछला रास्ता बनाया गया है। अध्यक्ष अशोक जैन, संयोजक सत्यनारायण रघुवंशी, हिंदू जागरण मंच के संयोजक निर्भयसिंह पटेल ने कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की।
पालकी यात्रा : धार में बंटी वीडियो सीडी, प्रशासन चिंतित
धार त्न अवैध घोषित करने के बावजूद पालकी यात्रा निकालने का ऐलान करने और उसकी तैयारी में लगने वाले 43 लोगों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। 5-6 महिलाओं को भी संलिप्त पाए जाने की आशंका में शुक्रवार को थाने लाया, बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार यात्रा के कुछ कर्ता-धर्ता अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और धरपकड़ के भय से भूमिगत हो गए हैं। पुलिस शाम तक उन्हें पकडऩे के प्रयास करती रही। इधर, देर शाम को इंदौर से नवलकिशोर शर्मा ने एक वीडियो सीडी जारी की जिसमें हर हाल में पालकी यात्रा निकालने की अपील की। इसे धार में जगह-जगह बंटवाया गया। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि अब यात्रा के स्वरूप में बदलाव होने की खबर है। प्रशासन ने फिर अपील की है कि लोग अवैध कार्यक्रम में भाग न लें और अफवाहों से बचें। एएसपी ने बताया शहर में हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं।
आज ये कार्यक्रम होंगे : ञ्च सुबह 8 बजे मां सरस्वती यज्ञ ञ्च9 बजे लालबाग से शोभायात्रा ञ्च 10.30 महाआरती व धर्मसभा (सुब्रह्मण्यम स्वामी का संबोधन) ञ्च1.30 वेदारंभ संस्कार साक्षी दीदी द्वारा ञ्च5.30 पूर्णाहुति ञ्चरात 8.30 भजन संध्या