निज संवाददाता त्न बरोदियाकलां
शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सरपंच संतोषरानी चौरसिया और जनपद सदस्य नेमीचंद जैन ने ध्वजारोहण किया। संचालन शिक्षक डीएल द्विवेदी ने किया। आभार प्राचार्य विमला भारती ने माना। इसी तरह क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों और ग्राम पंचायतों में झंडावंदन हुआ।
टडात्नग्राम पंचायत में सरपंच सुरेश श्रीवास्तव, सरस्वती शिशु मंदिर में खैरी सरपंच उमेश श्रीवास्तव, बाजार चौक में डॉ. पटैरिया, प्राथमिक शाला में संतोष खरे, मिडिल स्कूल में मुरारी खरे ने ध्वजारोहण किया।
सीहोरात्न ग्राम पंचायत में सरपंच रामकिशोरी तिवारी, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य प्राचीश जैन, मिडिल और प्राथमिक बालक शाला में हेडमास्टर श्री लडिय़ा, प्राथमिक कन्या शाला में हेडमास्टर कविता ठाकुर, सरस्वती शिशु मंदिर में राजेंद्र दुबे, सुमरेड़ी में समाजसेवी संतोष सिंह, मसुरयाई मिडिल स्कूल में गनपत सिंह, टेहरा में सरपंच लक्ष्मीनारायण शुक्ला, सेवन में श्रीसिंह ठाकुर, तोड़ा में सरपंच निर्मला सिंह, गंभीरिया में समाजसेवी अशोक रावत ने ध्वजारोहण किया।