कर्रापुरत्नप्राइमरी स्कूल केरवना के विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस पर प्रभात फेरी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरपंच ने मेधावी विद्यार्थियों को नकद प्रोत्साहन राशि और कापी-पेन देकर सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस पर ग्राम पंचायत में सरपंच रूपरानी ठाकुर, सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष इंद्राज सिंह ठाकुर, सरस्वती शिशु मंदिर में कलेक्टर सिंह ठाकुर, हाईस्कूल में प्राचार्य बीबी जैन ने ध्वाजारोहण किया। इसी तरह सिमरिया में सरपंच प्रभु सिंह और छापरी में चंद्रभान सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत कर्रापुर में सरपंच कृष्णाबाई ठाकुर ने ध्वजारोहण कर विभिन्न स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।