सवा लाख की नकली बीड़ी पकड़ी
Source: Matrix News | Last Updated 01:08(31/01/12)
भास्कर संवाददातात्नबुरहानपुर
इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर वाहनों की जांच के तहत गणपति नाका थाना पुलिस को सोमवार सुबह बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक निजी बस से ब्रांडेड कंपनियों के रेपर में लगभग एक लाख २० हजार रुपए की नकली बीड़ी जब्त की है। ये बीड़ी सात अलग-अलग कार्टून में रखी गई थी। एक कार्टून में लगभग पांच हजार बंडल थे। इस मान से पुलिस ने कुल १६ हजार बंडल जब्त करते हुए एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बैठाया है।
कंपनियों से करेंगे वेरीफाइ
गणपति नाका थाना टीआई सी.बी. सिंह ने बताया सुबह ८.३० बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक निजी बस से नकली बीड़ी इंदौर ले जाई जा रही है। पुलिस ने थाने के पास बस रूकवाई और उसमें सवार चंद्रकला वार्ड निवासी शकील शराफत मीर के पास से बीड़ी के ये कार्टून जब्त किए गए। श्री सिंह ने बताया आरोपी से शहर के कुछ और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। शकील ने उज्जैन के किसी आत्माराम बाबा से ब्रांडेड कंपनियों के रैपर खरीदने की बात बताई है। उसने यह भी बताई की बाबा की मौत हो चुकी है। इन कंपनियों से रैपर वेरीफाई कराए जाएंगे। कार्रवाई में श्री सिंह सहित एएसआई रामललन तिवारी, अमरदास खाखा, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश, आरक्षक सचिन मिश्रा, मुकेश पाटीदार और विक्रम शामिल थे।