राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
जिसे मरा समझ रहे थे, वह 5 साल बाद लौट आया
| May 11, 2012, 01:00AM IST
करीब 5 साल से लापता जिस व्यक्ति को उसकी पत्नी सहित गांव के लोग दिवंगत मान चुके थे, वह बुधवार को अचानक गांव लौट आया। उसकी वापसी से एक निर्दोष, अपहरण व हत्या जैसे जघन्य अपराध में फंसने से बच गया। पत्नी की शिकायत पर मामले की उच्च स्तरीय जांच चल रही थी।
कांग्रेस नेता पर था हत्या का आरोप
राहतगढ़ के बकेना गांव का रहने वाला रघुवर कोरी (55) बुधवार को जब गांव में दिखा तो लोग हैरत में पड़ गए। दरअसल, वर्ष 2007 के बाद से उनका कोई अता-पता नहीं था। माना जा रहा था कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। राहतगढ़ थाने में गुम इंसान का प्रकरण दर्ज हुआ था। रघुवर की पत्नी भागवती ने जमीन संबंधी विवाद को लेकर राहतगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद कपूर पर पति का अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक की गई इस शिकायत पर मामले की उच्च स्तरीय जांच चल रही थी।
नर्मदा परिक्रमा करके लौटा हूं
रघुवर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने सरपंच का चुनाव लड़ा था। चुनाव हारने के बाद मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इसलिए नर्मदा परिक्रमा के लिए चला गया। वहां साधु-संतों के सानिध्य में रहकर 5 साल गुजारे। उसकी 4 पुत्रियों व एक पुत्र है।
पुलिस की जांच पर भरोसा था
॥ मुझ पर अपहरण व हत्या का आरोप था। पुलिस चाहती तो मामला दर्ज कर सकती थी, लेकिन पुलिस ने पूरी निष्पक्षता के साथ जांच की। पुलिस की जांच पर मुझे पूरा भरोसा था।ञ्जञ्ज
- विनोद कपूर, कांग्रेस नेता
आज सच सबके सामने है
॥ रघुवर की हत्या के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं थे। जांच में समय बीतता गया और आज सच सबके सामने है। रघुवर जिस दिन लापता हुआ, वह विनोद कपूर के यहां जाने की कहकर निकला था, इसी आधार पर उसकी पत्नी को उन पर संदेह था।ञ्जञ्ज
- एसएस सिकरवार, एसडीओपी राहतगढ़





