आज दोपहर में गढ़ा थाने के अंतर्गत लक्ष्मी बाई (बदला हुआ नाम) उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कस्तूरी तहसील शहपुरा जिला डिंडोरी अपने चचेरे भाई के साथ शारदा मंदिर और मदन महल का किला घूमने आई थी।
घूम कर दोपहर करीब 3 बजे जब वे मदन महल किले से बाहर निकल रहे थे, तभी सीढ़ियों पर बैठे चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। दो युवकों ने उसके चचेरे भाई को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की गई। उसे शांत रहने कहा गया और इसके बाद दो युवक महिला को किले के समीप ही चट्टानों के पास ले गए और इसके बाद चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वे भाग गए।
20-22 साल की उम्र के लड़के
पीड़ित के भाई ने थाने में शिकायत देते हुए बताया कि सभी युवकों की उम्र 20-22 साल के बीच की होगी। उन्हांेने सबसे पहले लक्ष्मी से नाम पता पूछा और इसके बाद ही वे मारपीट पर उतारु हो गए और उसे किनारे ले गए।
सुरक्षा के दावे झूठे
मदन महल किले को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के साथ ही यहां की सुरक्षा का दावा भी कई बार किया गया, लेकिन यहां के हालात ऐसे हैं कि जब एक महिला की आबरू सुरक्षित नहीं तो फिर कोई क्या करेगा।
एकतरफा प्रेम में पागल प्रेमी, दिनदहाड़े घर में...
लड़की के साथ भागा बेटा, मां-मौसी को मिली सजा
गर्भवती थी NRI महिला, वॉचमैन की कुल्हाड़ी ने...