राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
रिमझिम फुहार ने खिलाए चेहरे
Matrix News | Jul 22, 2012, 02:50AM IST
शनिवार को तड़के गरज के साथ शुरू हुई रिमझिम बारिश दोपहर में थम गई। करीब पांच घंटे के दौरान 7.9 मिमी बारिश हुई। शाम को ठंडी हवा के झोंकों के साथ बारिश फिर शुरू हुई। इससे तापमान में 3.8 डिग्री गिरावट आई। मौसम का मिजाज भी खुशगवार हो गया है। पिछले शनिवार को तेज बौछारों ने शहर को तरबतर किया था। उस दिन दोपहर बाद 16.2 मिमी बारिश हुई थी।
अब तक सामान्य से 179.6 मिलीमीटर कम है बारिश
शनिवार की बारिश को मिला कर अब तक शहर में सिर्फ 190.4 मिमी बारिश ही हुई है। यह इस अवधि तक होने वाली 370 मिमी सामान्य वर्षा से 179.6 मिमी कम है। पिछले वर्ष तो 21 जुलाई तक सामान्य से 388.1 मिमी अधिक बारिश हो गई थी।
पूर्वानुमान- मौसम विभाग के निदेशक डॉ. डीपी दुबे का कहना है कि फिलहाल मानसून सक्रिय है इसलिए अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश हो सकती है।
ब'चे भीगते-भागते स्कूल पहुंचे- शनिवार को सुबह 5.15 बजे से हुई रिमझिम बारिश की वजह से ब'चे घर से स्कूल पहुंचने के दौरान भीग गए। स्कूल बस में बैठाने के चक्कर में अभिभावक भी तरबतर हुए। लगातार पांच घंटे जारी रही इस हल्की बारिश से सड़कों पर कीचड़ फैलने से फिसलन बढ़ गई।
खेती के लिए फायदेमंद- कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएम कुर्मवंशी के अनुसार रिमझिम बारिश से सोयाबीन समेत खरीफ की सारी फसलों को फायदा पहुंचा है। इससे फसलें, सामान्य स्थिति में आ जाएंगी। शाक-सब्जी की फसलें भी संभल जाएंगी। इस बार 370 हैक्टेयर में खरीफ की बोवनी हुई है, जिसमें 270 हैक्टेयर रकबा तो सिर्फ सोयाबीन की फसल का ही है।






