राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
हादसे में सेना के हवलदार की मौत
Matrix News | Jul 22, 2012, 02:50AM IST
ढाना चौकी अंतर्गत बन्नाद गांव के पास पलटे सेना ट्रक के नीचे दबने से एक हवलदार की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे में घायल एक दर्जन महिला, पुरुष व ब'चों का मिलिट्री अस्पताल में इलाज चल रहा है। सड़क किनारे रखे बिजली के खंभों को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार सागर से ढाना जा रहा मिलिट्री ट्रक ((क्रमांक- 05 सी, 07523590)) पेड़ से टकराता हुआ सड़क के नीचे पलट गया। हवलदार व वाहन के परिचालक महादेव पिता विश्वास शंकर शिंदे ट्रक के नीचे दब गए थे। उन्हें गंभीर हालत में मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा सेना की 17 पैरा फील्ड रेजीमेंट ढाना के दो सैनिक, 5 महिलाएं व 5 ब'चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक सैनिक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ऐसे हुआ हादसा
ढाना चौकी प्रभारी एचएल पाल के अनुसार शुक्रवार को सेना का ट्रक सैनिकों के परिवारों को लेकर ढाना की ओर आ रहा था। रात करीब 10.30 बजे यह ट्रक बन्नाद पहुंचा। यहां रिटायर्ड एडिशनल एसपी जेपी गौतम के घर के नजदीक ढाना से सागर की तरफ जा रहे फोर व्हीलर वाहन से क्रॉसिंग के दौरान ट्रक सड़क किनारे रखे बिजली के खंभों की वजह से अनियंत्रित हो गया और पलटकर सड़क के नीचे आ गया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। करीब 7.25 टन वजनी इस ट्रक को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। उसके तत्काल बाद घायलों को मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। सेना के सूबेदार जसवंत सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने सड़क किनारे बिजली खंभे रखने वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।






