पुलिस सूत्नों ने बताया कि जिला मुख्यालय में सड़क निर्माण कर रही एक निजी कंपनी के आदिवासी चौकीदार की झोपड़ी में कंपनी के ठेकेदार के कर्मचारी इरशाद उर्फ रिंकू, विशाल पाटीदार और नितिन गत चार फरवरी को पहुंचकर सीमेंट की बोरी कम होने की बात कहकर धमकाया और मारपीट की।
मारपीट से घबराकर जब चौकीदार वहां से भाग गया तो आरोपी इरशाद चौकीदार की पत्नी को पास के खुले मैदान में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर आया था। पीड़ित आदिवासी महिला द्वारा छह फरवरी को शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कल उन्हें गिरफ्तार कर लिया।