विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Ujjain >> 8 घंटे में भी नहीं कर पाए लाइन शिफ्ट 9.30 घंटे बाद मिली 21 कालोनियों को बिजली

8 घंटे में भी नहीं कर पाए लाइन शिफ्ट

9.30 घंटे बाद मिली 21 कालोनियों को बिजली

Matrix News | Jul 22, 2012, 03:35AM IST
 
 

भास्कर संवाददाता.उ'जैन। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टीम शनिवार को 8 घंटे में भी मक्सीरोड व इंदौर रोड पर विद्युत लाइन शिफ्ट नहीं कर पाई। लाइन पर 6.30 बजे तक काम चलता रहा। ऐसे में 21 कालोनियों के उपभोक्ताओं को 9.30 घंटे तक बिजली कटौती झेलना पड़ी। जबकि बिजली कंपनी ने सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहने का समय घोषित किया था।
महामृत्यंजय द्वार से तीन बत्ती चौराहा तक बन रहे आंतरिक फोरलेन में विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य शनिवार को भी किया गया। इस वजह से सुबह 9 बजे से बसंत विहार सेक्टर-ए, आनंदनगर, दिप्ती परिसर, सांवरिया परिसर, तुलसीनगर, मित्रनगर, प्रगतिनगर, अन्नपूर्णानगर, जवाहरनगर, अर्पिता कालोनी,अभिषेक नगर, गंगाविहार, तिरुपति हाइट्स, स्वातीविहार व वृंदावनधाम कालोनी की बिजली सप्लाई प्रभावित रही। निर्धारित समय के अनुसार सायं 5 बजे तक बिजली सप्लाई शुरू हो जाना थी लेकिन लाइन पर 6.30 बजे तक कार्य चलता रहा और हजारों उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशान होते रहे। वहीं मक्सी रोड पर भी लाइन शिफ्टिंग का कार्य चलने से देसाईनगर,लक्ष्मीनगर,जिनेंद्र विहार कालोनी, कंचनपुरा,अंजुश्री कालोनी,ओरा पार्क कालोनी,पांडयाखेड़ी व वल्लभनगर में बिजली बंद रही।
दो दिन राहत, फिर कटौती
महाकाल सवारी मार्ग पर बिजली अमले के लगे होने की वजह से रविवार व सोमवार को लाइन शिफ्टिंग कार्य नहीं होगा। 24 जुलाई ((मंगलवार))को तीन बत्ती चौराहा से लेकर महामत्युंजय द्वार तक लाइन शिफ्ट का कार्य होगा। इस दौरान सुबह 9 से सायं 5 बजे तक वेदनगर,नानाखेड़ा चौराहा,भार्गव नगर,मुनिनगर,ऋषिनगर एक्सटेंशन,महाकाल सिंधी कालोनी,सुभाषनगर,पंचमपुरा क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।
इनका कहना
विद्युत लाइन शिफ्टिंग की वजह से बिजली सप्लाई बंद करना पड़ रही है,इसकी पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी जा रही है। कार्य पूर्ण होने पर बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाती है।
अभय जैन अतिरिक्त कार्य पालन यंत्री
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment