विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Guna >> श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर हसी को दिया विदाई का तोहफा

श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर हसी को दिया विदाई का तोहफा

Matrix News | Jan 07, 2013, 06:10AM IST
 
 

एजेंसी-!-सिडनी
‘मिस्टर क्रिकेट’ माइकल हसी ((नाबाद 27)) ने बेहतरीन मैच फिनिशर की अपनी भूमिका को अंतिम टेस्ट में भी बखूबी अंजाम देते हुए ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ यहां पांच विकेट से शानदार जीत दिला दी।
तीसरा टेस्ट जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 3-0 से जीत ली। प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जैकसन बर्ड को और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड माइकल क्लार्क को मिला। जीत के बाद जॉनसन और वार्नर ने हसी को कंधों पर बैठाकर मैदान से बाहर ले गए। उस समय पूरा स्टेडियम तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज रहा था। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 141 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 42.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। हसी अपने अंतिम टेस्ट में 42 गेंदों में दो चौकों की मदद से नाबाद 27 रन बनाकर नाबाद रहे। ओपनर एड कोवन ने 36, फिल हयूज ने 34 और कप्तान माइकल क्लार्क ने 29 रन का योगदान दिया।
तीसरी बार क्लीन स्वीप
ऑस्ट्रेलिया की श्रीलंका के खिलाफ 26 टेस्टों में यह 17वीं जीत है। यह तीसरा मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया ने एक सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से सफाया किया है। सिडनी में पिछले दस टेस्टों में ऑस्ट्रेलिया की यह नौंवी जीत है। हसी ने इस तरह 79 टेस्टों में 19 शतकों और 29 अद्र्धशतकों के साथ 51.52 के औसत से 6235 रन बनाकर अपने कॅरियर का समापन किया। उनकी मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया की यह 48वीं टेस्ट जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह हसी को विदाई सीरीज में क्लीन स्वीप का तोहफा दिया ।
रैंकिंग में इंग्लैंड के करीब
सीरीज जीतने से ऑस्ट्रेलिया 114 अंकों से 117 अंकों तक पहुंच गया है। इंग्लैंड 118 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। द.अफ्रीका 123 अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
 
 
 
 
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment