विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Jabalpur >> Dagerous Husband Killed His Wife And Daughter

एक 'क्रूर' पति की ऐसी 'खतरनाक' कहानी, पुलिस भी हैरान रह गई

Dainik Bhaskar News | Jul 04, 2012, 00:04AM IST
 
 

जबलपुर। अवैध संबंधों को लेकर 15 मार्च को एक मां और बेटी की हत्या की गई थी। पति पर ऐसा खून सवार था कि उसने जब अपनी पत्नी की हत्या की तो चार साल की बेटी जाग गई और उसके बाप ने महज इसलिए उसे भी मार दिया कि कहीं वह गवाही न दे दे। इस जघन्य हत्याकांड का आरोपी कई बड़े शहरों में फरारी काटता रहा, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया ही लिया। जब उसने पूरी कहानी पुलिस को सुनाई तो वो भी हैरान रह गई।

गोहलपुर सीएसपी एमटी बेग ने बताया कि 15 मार्च को सूचना मिली कि माढ़ोताल क्षेत्र में अजय कुमार गुप्ता की निर्माणाधीन दाल मिल में एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने जब जांच की तो पाया कि महिला के साथ ही उसकी बेटी का शव भी पड़ा है और किसी ने बड़ी बेरहमी से उनका कत्ल किया है। दोनों की शिनाख्त की गई तो पता चला कि महिला दाल मिल के चौकीदार राजेश पटेल की पत्नी चमेली बाई और बच्ची उसकी बेटी अंजू थी। राजेश मौके से फरार था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने राजेश पर 5 हजार रुपयों का ईनाम घोषित किया।

पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो जानकारी मिली कि वह मुम्बई भाग गया है, मुम्बई में तलाश हुई तो पता चला कि वह सूरत में है। इसके बाद पुलिस पार्टी सूरत पहुंची तो उसके इलाहाबाद में होने की सूचना मिली। एक पार्टी इलाहाबाद गई तो आरोपी वहां से रीवा भाग गया। पुलिस को लगातार छकाने के बाद उसे रीवा के बस स्टैण्ड पर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था, इसलिए उनका विवाद होता रहता था, घटना वाले दिन भी दोनो में विवाद हुआ और गुस्से में उसने चमेली को चाकू के कई वार किये, अंजू जाग गई तो उसने उसे भी मार दिया। पुलिस की इस सफलता में गोहलपुर टीआई समरजीत सिंह परिहार, एसआई अंतिम पवार, रामजी पांडे, राजवीर, राकेश उपवन, रामजी, रमेश, स्वदेश, रत्नेश दुबे आदि की विशेष भूमिका थी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment