शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्न के ग्राम जुंगीपुर में अपनी ससुराल आये एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के द्वारा उसके साथ जाने से मना करने पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन पूर्व अपनी ससुराल ग्राम जुंगीपुर अपनी पत्नी ¨पकी केवट को लेने आया था। कल जब उसने अपनी पत्नी से चलने की तैयारी करने को कहा तो पत्नी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर पति ने खुद को ससुराल में एक कमरे में बंद कर लिया और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिसे जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।