विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Jabalpur >> Do Your Work With Interest

एक बार इन जनाब का कहना तो मानो, आ जाएगा मजा

Dainik Bhaskar News | Apr 19, 2012, 07:41AM IST
 
 

जबलपुर। एसपीजी में 8 साल रहकर आए आईजी लॉ एन्ड आर्डर एन्ड सिक्यूरिटी सुरेन्द्र पांडे से विशेष चर्चा, जबलपुर में एसपी रह चुके हैं। कोई भी काम लगन से करो तो आनंद आता है और तभी सफलता भी मिलती है। -यह कहना है आईजी लॉ एन्ड आर्डर एन्ड सिक्यूरिटी सुरेन्द्र पांडे का, जो सन् 2000-2002 में जबलपुर में एसपी भी रह चुके हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 8 साल बिताने के बाद प्रदेश लौटे श्री पांडे जबलपुर प्रवास पर हैं और इसी दौरान उन्हांेने दैनिक भास्कर से विशेष चर्चा की।

हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आए आईजी लॉ एन्ड आर्डर एन्ड सिक्यूरिटी सुरेन्द्र पांडे ने कहा कि उनकी जहां भी पदस्थापना रही, काम पूरा मन लगाकर किया और हर जगह काम में उन्हें आनंद आया। श्री पांडे ने कुछ समय लोकायुक्त और सीआईडी में भी बिताया है।

पीएम की सुरक्षा टॉप ग्रेड की

स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप में पदस्थापना के दौरान आईजी सुरेन्द्र पांडे ने दो दर्जन देशों की यात्राएं भी कीं। जिस देश में भी प्रधानमंत्री का प्रवास होता है, वहां एसपीजी की टीम पहले पहुंचकर व्यवस्थाएं करती है। एक सवाल के जवाब में श्री पांडे ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था दुनिया मंे टॉप ग्रेड की है, इसमें किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश नहीं है। पूरा सिस्टम जीरो इरर पर काम करता है। वहां काम का मूल्यांकन क्या किया, इससे नहीं होता बल्कि क्या नहीं किया, इससे होता है। सिस्टम ऐसा है कि किसी को भी कभी भी वापस जाने के लिये कह दिया जाता है और इसका कारण नहीं पूछा जा सकता।

उन्होंने कहा कि पीएम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनाती के दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने को भी मिला और इस अनुभव का उपयोग वे प्रदेश में सीएम और वीवीआईपी की सुरक्षा में भी कर रहे हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment