ठिठुरन बढ़ी, चार डिग्री लुढ़का पारा
Source: Bhaskar News | Last Updated 09:39(11/12/11)
भोपाल. उत्तर की सर्द हवाओं ने राजधानी मंे दस्तक दे दी है। इसके चलते शनिवार को पारा शुक्रवार के मुकाबले चार डिग्री लुढ़क गया। वहीं देर शाम ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। रात में हल्की शीतलहर भी महसूस की गई।
मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान २६.३ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान ३क्.४ डिग्री था। हालांकि शुक्रवार रात को तापमान सामान्य से तीन डिग्री
ज्यादा १४ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अब जम्मू-कश्मीर की तरफ चला गया है। इसके चलते राजधानी में हवाएं दक्षिण-पश्चिमी से उत्तर-पश्चिमी हो गई हैं और पारा गिर रहा है।