विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Jabalpur >> Groome Neglect Bride On Marriage Stage

स्टेज पर ही दूल्हा भूल गया मर्यादा, अचानक पकड़ा दुल्हन का हाथ और फिर...

Dainik Bhaskar News | Apr 28, 2012, 00:19AM IST
 
 


जबलपुर। बरगी थाने के अंतर्गत जोधपुरा गांव में गत रात्रि उस समय हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, जब एक विवाह समारोह में दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। दूल्हा और उसके बाराती जमकर शराब के नशे में थे और जयमाला के बाद तो उन्होंने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। घरातियों ने पहले तो उनकी जमकर धुनाई की और इसके बाद सभी को बैरंग लौटा दिया गया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदा किनारे के गांव जोधपुरा में रहने वाली लक्ष्मी (काल्पनिक नाम) का विवाह बरगी नगर निवासी एक युवक के साथ तय हुआ था। बुधवार की रात बारात जोधपुरा पहुंची तो पूरे गांव में जश्न का माहौल था। जब बारात लगी तो घरातियों को यह समझते देर नहीं लगी कि अधिकांश बाराती शराब के नशे में चूर हैं।
 
फिर भी उनकी जायज-नाजायज मांगों को पूरा करने का सिलसिला चल निकला। जयमाला के बाद अचानक ही दूल्हे ने दुल्हन का हाथ पकड़ा और उसे खाना खाने ले जाने लगा। दुल्हन ने जब दूल्हे का यह बर्ताव देखा तो वह सन्न रह गई, लेकिन उसने दिलेरी दिखाते हुए दूल्हे का हाथ झटक दिया और कहा कि तुझ जैसे शराबी के साथ कौन शादी करेगा। यह बोलकर दुल्हन अपने कमरे में चली गई।
 
मायके पक्ष के अन्य लोग भी बारातियों की हरकतों से तंग तो आ ही चुके थे, लड़की का फैसला जानने के बाद तो उनका भी धर्य टूट गया और उन्हांेने उत्पात मचा रहे बारातियों की धुनाई शुरू कर दी। काफी देर तक चले हंगामे के दौरान दूल्हा अपने एक साथी के साथ मोटर-साइकिल से गांव से भाग निकला। अन्य बाराती भी मौका तलाशते हुए जोधपुरा से निकल भागे।
 
पुलिस में शिकायत नहीं
 
पुलिस को जब जानकारी मिली कि जोधपुरा में कुछ ऐसा मामला हुआ है तो एक दल को वहां भेजा गया, लेकिन वधु पक्ष ने फिलहाल किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
 
जांच की जा रही है
 
पुलिस ने अपनी तरफ से इस मामले की जांच शुरू कर दी है। चर्चा में ऐसा पता चला है कि शराब के कारण दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई थी और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद बारात भी बैरंग लौट गई। इस मामले को जांच में रखा गया है। - अजरुन उईके, थाना प्रभारी, बरगी
 
युवक ने थामा हाथ
 
गढ़ा निवासी एक स्वजातीय युवक को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उसने युवती का हाथ थामने का निर्णय लिया और शाम को ही वह और उसके परिजन जोधपुरा गए जहां सभी को लड़की पसंद आ गई। इसके बाद रात में ही दोनों का विवाह संपन्न कराया गया।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment