विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Jabalpur >> Indian Marriage Bride Down Clothes

ऐसा नेग मांगा कि दूल्हे के साथ बाराती भी हो गए शर्म से पानी-पानी

Dainik Bhaskar News | May 16, 2012, 00:44AM IST
 
 


जबलपुर। बरगी थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत बढ़ैयाखेड़ा में गत रात्रि एक गरीब आदिवासी की दो पुत्रियों के विवाह समारोह में गांव के ही कुछ शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले तो नेग के नाम पर बारात को रोक लिया गया और बारातियों के साथ मारपीट की गई फिर दूल्हे के कपड़े उतरवा लिये गये। मनचलों के इस व्यवहार को देखकक पहले तो बाराती शर्मिंदा हुए, फिर गुस्से से लाल हो उठे।
 
घटना से नाराज बाराती जब बारात लेकर वापस जाने लगे तब गांव के ही कुछ बुजुर्गो ने उन्हें रोका और पंचायत लगाकर समझौता कराया गया। इस मामले में पुलिस की भूमिका शर्मनाक रही। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर से 15 किलोमीटर दूर बढ़ैयाखेड़ा गांव में गतरात्रि पालसिंह की दो पुत्रियों विनीता और रोशनी का विवाह एक ही दिन आदिवासी रीति-रिवाजों से हो रहा था। एक बारात मूसाखोह थाना बीजाडांडी के राजकुमार की आई जबकि दूसरी बारात विशाल निवासी ग्राम बुदरा थाना बीजाडांडी की थी।
 
एक साथ दोनों ही बारातें लग रहीं थीं, तभी रात करीब 1 बजे गांव के ही 7 तत्व मौके पर पहुंचे और मूसाखोह के बारातियों से गांव में घुसने का नेग मांगने लगे। अधिक नेग की मांग पर विवाद बढ़ने लगा और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। पहले तो बारातियों के साथ मारपीट की गई और इसके बाद दूल्हे के कपड़े उतरवा लिए गये, दूल्हे के बड़े भाई ने इस बात का विरोध किया तो उसके सिर पर लट्ठ मार दिया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
 
नहीं पहुंची पुलिस- स्थानीय लोगों ने इस वारदात की सूचना बरगी पुलिस को दी, लेकिन रात में कोई भी पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। सुबह कुछ कर्मी गये और लुटे-पिटे बारातियों से पांच सौ रुपए लेकर वापस चले गये।
 
बाद में हो गया समझौता-बताया जाता है कि इस मामले में रात में ही पंचायत लगी और दोनो पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिससे किसी ने भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। यह अलग बात है कि गांव के ही तत्वों के कारण गांव की एक बेटी का विवाह खटाई में पड़ गया था।
 
रात में पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी और पुलिस बल को भेजा गया था, लेकिन किसी ने कोई शिकायत नहीं दी। विवाद की सूचना थी, लेकिन विवाह निबट गया था। सुबह भी एक दल को मौके पर भेजा गया था।
- अर्जुन उईके, बरगी थाना प्रभारी
 
मां ने दिल पर पत्थर रख कर दी गवाही और पुत्र को मिल गया उम्र कैद
...और देखते-ही-देखते घर के अंदर जिंदा जल गई 12 साल की शशि!
गाड़ी चलाने वाले सभी लोगों के लिए यह नया नियम जानना जरूरी है
...जब इंदौर की इस हॉट सुंदरी के जलवे ने सबको किया लट्टू
अदिति का फेसबुक प्रोफाइल देखते ही माता-पिता रह गए हक्के-बक्के

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment