राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
कई दिनों से युवती की मर्यादाओं से खेल रहा था वह और एक दिन...
Dainik Bhaskar News
| Jul 04, 2012, 00:03AM IST

महिला थाना प्रभारी रुचिता चतुर्वेदी ने बताया कि व्ही केयर फॉर यू में सुहागी निवासी एक युवती ने शिकायत दी कि उसे एक युवक लगातार परेशान कर रहा है। वह रोजाना उसे कॉल करके अश्लील बातें करता है, दर्जनों गंदे मैसेज करता है। पुलिस ने नम्बर के आधार पर युवक की तलाश की तो वह रिछाई स्थित कोकाकोला फैक्ट्री का कर्मी मिक्का सिंह पिता गुलाब सिंह निवासी चुंगी नाका रांझी निकला। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की गई।
पहली नजर में पसंद आ गई-आरोपी मिक्का ने महिला थाना प्रभारी को बड़ी मासूमियत से बताया कि युवती उसे पहली ही नजर में पसंद आ गई थी। दरअसल कुछ माह पहले फैक्ट्री में भर्ती हो रही थी, युवती भी वहां पहुंची थी, मिक्का बिजली सुधार रहा था कि उसकी नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद मिक्का ने चोरी से युवती के फॉर्म में लिखा मोबाइल नम्बर ले लिया और तब से उसे परेशान करने लगा। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।









