विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Jabalpur >> Man Trying To Killed Lover

इस युवती के प्रेमी ने इसके साथ की ऐसी हरकत जो...!

Dainik Bhaskar News | May 01, 2012, 00:29AM IST
 
 

जबलपुर। मेडिकल अस्पताल की चौथी मंजिल वार्ड क्रमांक 16 के पलंग नम्बर 33 में भर्ती युवती ने आरोप लगाया कि उसके प्रेमी व परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर जहरीली वस्तु खिला दी, जिसे बेहोशी की हालत में उपचार के लिए मेडिकल लाया गया था। जिसकी जानकारी डॉक्टरों ने गढ़ा थाने की पुलिस को दी गई थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी गढ़ा पुलिस अब तक उसके बयान नहीं लिये हैं।

उधर, उसके प्रेमी ने शादी कर ली है, जिसका जीजा जो पुलिस में है, वह लगातार अस्पताल पहुंचकर उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने अनीता विश्वकर्मा (बदला हुआ नाम) शक्ति नगर निवासी युवती ने बताया कि उसका एक युवक के साथ चार सालों से प्रेम संबंध है, जिसने 24 अप्रैल को उसके साथ विवाह रचाने का वादा किया था।

इसके बाद जैसे ही विवाह की तारीख पास आने लगी, वह युवक उससे कम बातचीत करने लगा और अपना फोन भी बंद कर उसने रख लिया कुछ दिनों बाद फोन कर उसने कहा कि बड़े पिता के लड़के को कैंसर हो गया है, जिसे देखने वह सतना जा रहा है। उसके बाद उसने उससे संपर्क ही नहीं किया। तभी उसे जानकारी लगी कि वह अपनी पुलिस वाले जीजा के घर से दूसरी लड़की से शादी कर रहा है।

यह जानकारी लगने पर वह उसके जीजा के घर पहुंची तो वह युवक दुल्हा बनने के लिए तैयार हो रहा था, विरोध करने पर उसने व उसकी बहन व जीजा जो पुलिस में है ने, उसके साथ मारपीट कर जहरीली वस्तु खिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई तब उसके परिचित के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाते हुए इसकी सूचना गढ़ा पुलिस को दी, लेकिन अब तक पुलिस उसके बयान लेने नहीं पहुंची है। शिकायत करने की सूचना लगने पर प्रेमी का जीजा उसे धमका रहा है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment