विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Jabalpur >> Marriage 22 Years Old Bride 60 Years Old Groome

...तो 22 वर्ष की दुल्हन 60 साल के दूल्हे से शादी करने क्यों पहुंची?

Dainik Bhaskar News | Apr 28, 2012, 00:06AM IST
 
 

जबलपुर। कलेक्ट्रेट में शादी करने पहुंचे अनोखे जोड़े को देख लोग कुछ देर के लिए हतप्रभ रह गये। जोड़े को देख उन्हें सूझ ही नहीं रहा था कि आखिर ऐसी कौन सी बात हो गई, जो इस बेमेल जोड़े को शादी के लिए राजी किये हुए है। जी हां, शादी करने पहुंचे दूल्हे की उम्र 60 साल एवं दुल्हन 22 साल की थी।

कलेक्ट्रेट में शादी करने पहुंचे बेमेल जोड़े को देख कुछ देर के लिये हंगामे जैसी स्थिति निर्मित हो गई। बाद में माहौल शांत हो गया। शादी करने पहुंचे दूल्हे अरुण कुमार लाल जीसीएफ से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि लड़की जोराना मल्लिक ओडिशा के कौड़वाड़ा जिले स्थित दहियंता की रहने वाली है। लड़की के घर से एनओसी भी पहुंच गई है। बताया जाता है कि लड़की के माता-पिता ने उसे घर से निकाल दिया है, जिसके बाद जबलपुर में वह श्री लाल के घर में लंबे समय से रह रही थी।

श्री लाल की बहन मानसिक रूप से कमजोर है, जिसकी देखभाल के लिए श्री लाल द्वारा जोराना को रख लिया गया है। चूंकि श्री लाल की पूर्व पत्नी से पहले ही तलाक हो चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि अपनी पंेशन का हकदार बनाने एवं बहन की सेवा करने के उद्देश्य से श्री लाल ने जोराना से शादी की है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment