विज्ञापन
 
 
 
 

शुरु हो जाएगी मुम्बई उड़ान, बस मिल जाए ग्रीन सिग्नल

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 07:49(03/02/12)
 
 
 
 
जबलपुर. मुम्बई-जबलपुर उड़ान को एक बार फिर चालू करने की कवायद प्रारंभ की गई है। सूत्रों के अनुसार किंगफिशर एयरलाइंस ने समर शेड्यूल में पुन: इस उड़ान को चालू करने के लिये डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी डीजीसीए से अनुमति मांगी है।

यह अनुमति मिलते ही फ्लाइट का शेड्यूल निर्धारित कर लिया जायेगा और मुम्बई उड़ान की सुविधा संस्कराधानी वासियों को मिलेगी। जानकारी के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह से पहले मुम्बई उड़ान को प्रारंभ करने की घोषणा तो नहीं की गई थी, पर इसके लिये बुकिंग प्रारंभ कर दी गई थी, लेकिन डीजीसीए से एनओसी न मिलने की स्थिति में बुकिंग बंद हुई। अब इसके लिये फिर प्रयास शुरू किये गये हैं कि यह एनओसी जल्द मिल जाए।

वैसे किंगफिशर एयरलाइंस ने अपने व्यवसायिक हितों के चलते इस उड़ान को बंद किया था नहीं तो मुम्बई-जबलपुर उड़ान फायदे में थी। इस उड़ान में औसतन 160-170 व्यक्ति प्रतिदिन सफर कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार अब डीजीसीए से एनओसी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी और उड़ान भी जल्द प्रारंभ होगी।

अभी ऐसा हवाई सफर

यदि अभी जबलपुर से जल्द से जल्द कोई मुम्बई तक जाना चाहता है तो यह बहुत ही कठिन काम है। हवाई यात्री पहले तो अपने वाहनों से नागपुर जाते हैं, वहां से फ्लाइट पकड़ कर मुम्बई जा पाते हैं, लेकिन सड़क मार्ग से नागपुर जाने में कितनी परेशानी होती है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। जबलपुर से नागपुर के लिये सप्ताह में 6 दिन एयर टैक्सी सेवा उपलब्ध है, लेकिन इसमें सीट संख्या सीमित है। नागपुर के अलावा जबलपुर के लोग भोपाल, इंदौर से भी मुम्बई तक का हवाई सफर कर रहे हैं।

समर शेड्यूल में बेहतर उम्मीद

गर्मी के दिनों में पूरी उम्मीद है कि उड़ान प्रारंभ हो जायेगी। एक बार फिर जबलपुर-मुम्बई जल्द से जल्द हवाई मार्ग से जुड़ेगा।

-राकेश सिंह, सांसद

रात की उड़ान का भी प्रपोजल

किंगफिशर ने मात्र मुम्बई-जबलपुर उड़ान का प्रस्ताव ही नहीं भेजा, बल्कि जबलपुर से रात को दिल्ली की एक और फ्लाइट चालू करने के प्रस्ताव को भी समर शेड्यूल में फिर से भेजा है। इस दूसरी उड़ान को भी गर्मी के दिनों में प्रारंभ करने की एनओसी मांगी गई है।

यहां उल्लेखनीय है कि डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन से संचालित किसी भी फ्लाइट के लिये समर हो या विंटर हर शेड्यूल में अनुमति मांगी जाती है। इसके लिये बाकायदा निर्धारित महीनों में ही एनओसी मांगी जाती है। इस अनुमति के बाद उड़ान का संचालन संभव होता है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
3 + 10

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment