जबलपुर। विजय पुलिस चौकी क्षेत्र में एकता नगर चौराहे के समीप पिछली रात्रि अज्ञात हमलावरांे ने मिलकर एक युवक के सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लाश को नाले में फेंककर आरोपी फरार हो गये। सुबह राहगीरों ने नाले में युवक का शव पड़ा देखा और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर मर्ग कायम किया। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का होना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान विजय नगर 90 क्वार्टर निवासी कमलेश गुप्ता के रूप में की गई।
आगे तस्वीरों के जरिए विस्तार से जानिए पूरी घटना...