अब 24 घण्टे होगी रसोई गैस की बुकिंग
Source: bhaskar news | Last Updated 02:55(29/01/12)
जबलपुर. जबलपुर में भी अब रसोई गैस की बुकिंग 24 घण्टे हो सकेगी। उपभोक्ता को बु¨कग करने के बाद एसएमएस से जानकारी दी जाएगी। इसके कारण अब हॉकरों द्वारा किये जाने वाली गैस की कालाबाजारी को रोका जा सकेगा।
इण्डेन गैस कम्पनी द्वारा इंदौर एवं भोपाल के बाद इस सेवा की शुरूआत जबलपुर में भी कर दी है। कंपनी के उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 9669124365 पर डायल कर 24 घण्टे रसोई गैस की बु¨कग कर सकेंगे। बुकिंग के दौरान उपभोक्ता के पास तीन एसएमएस पहुंचेंगे। सबसे पहले उपभोक्ता द्वारा बुकिंग करने पर नंबर अलॉट होने पर एसएमएम भेजा जाएगा। इसके बाद पर्ची काटने पर एसएमएस से जानकारी दी जाएगी अंत में गैस की डिलीवरी होने पर इसकी जानकारी एसएमएस से दी जाएगी। इस संबंध में आज कंपनी कार्यालय एजेंसियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
कैसे होगी बुकिंग?- उपभोक्ताओं द्वारा बताये गये नंबर पर डायल करने पर सबसे पहले भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद गैस एजेंसी का नंबर एसटीडी कोड के साथ टाइप करना होगा। पूरी जानकारी टाइप करने के बाद उपभोक्ता की गैस बुक हो जाएगी। इसकी जानकारी एसएमएस से दी जाएगी।
डिलीवरी का समय निश्चित नहीं- एसएमएस से बुकिंग के बाद गैस की डिलीवरी कब होगी, इसका समय अभी निश्चित नहीं किया गया है। जल्दी ही समय भी निश्चित कर दिया जाएगा।
सीधे बुकिंग होती रहेगी- एसएमएस से बुकिंग सुविधा के अलावा भी सीधे एजेंसी में भी बुकिंग होती रहेगी। मेनुअल सेवा को अभी चालू रखा गया है।