युवती की दर्दभरी दास्तान, धर्म बदलकर किया निकाह!

जबलपुर.पूर्व सैनिक की एक बेटी के साथ उसके सहपाठी ने जो किया, वह दोस्ती के नाम पर कलंक के समान है।
युवती के साथ दोस्ती कर युवक ने पहले तो उसे और बाद में उसके पूरे परिवार को आतंकित कर दिया, फिर एक दिन रिवॉल्वर की नोक पर उसका अपहरण कर लिया। धमकी देकर जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर निकाह भी अपनी ही मर्जी से कर लिया।
आज जब युवती ने अपनी आपबीती सुनाई तो धर्मसैनिकों के साथ ही पुलिस भी चौंक गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कजरवारा शिवपुरी निवासी सुमन राजपूत पिता स्व. दौलत सिंह राजपूत ने गोराबाजार पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह पूर्व में सिविक सेंटर के पास एबेरिक्स कॉल सेंटर इंस्टीटयूट में ट्रेनिंग करती थी।
साथ में सिराजुद्दीन खान उर्फ सिराज खान निवासी अधारताल भी ट्रेनिंग करता था। सहपाठी होने के कारण दोनों में दोस्ती हो गई, इसके बाद सिराज सुमन को परेशान करने लगा। वह अक्सर सुमन पर विवाह करने के लिये दबाव बनाने लगा, इसी बीच वह सुमन के घर भी आने जाने लगा। सितम्बर 2011 में सिराज सुमन के घर पहुंचा और रिवॉल्वर अड़ाकर घर वालों को धमकी दी। धमकाने के बाद उसने सुमन का अपहरण कर लिया और उसे नागपुर ले गया। नागपुर में दो दिनों तक उसके साथ दुराचार किया।
अधारताल में हुआ निकाह-डरी-सहमी सुमन को सिराज अधारताल स्थित अपने निवास पर ले गया और कुछ रिश्तेदारों की उपस्थिति में सुमन से निकहनामे पर दस्तखत कराए गए और यहीं पर उसका धर्म परिवर्तन भी हुआ। इसके बाद सुमन को सुहागी स्थित एक घर पर बंधक बनाकर रखा गया।
पिता की मृत्यु- 6 नवम्बर 2011 को सुमन के पिता की मृत्यु हो गई। जानकारी मिलने पर सुमन अपने घर लौटी और फिर वह सिराज से बचने के लिए अपने भाई के पास पंजाब चली गई। सिराज उसे लगातार धमकाता रहा और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी देता रहा। परेशान होकर सुमन ने पूरी बात अपने जीजा राधेश्याम सोलंकी को बताई तो वे उसे धर्म सैनिकों के पास ले गए।
कार्रवाई, वरना आंदोलन-मंगलवार की शाम को सुमन के साथ धर्मसेना के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, अरविन्द बाबा, कमलेश कनोजिया, बिल्लू बर्मन, राजू माथुर, छोटू बालमीक, पवन बेन, अमित पिल्ले, बंटी बर्मन, राजू ठाकुर, अजय पटेल आदि पहुंचे और चौकी प्रभारी प्रमोद साहू को शिकायत सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी।
अश्लील सीडी भी बनाई-धर्मसेना प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल का कहना है कि सिराज ने सुमन की अश्लील सीडी भी बनाई है और उसे धमकी दी गई है कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो सीडी को इंटरनेट पर लोड कर दिया जाएगा।
मकान हो गया सिराज के नाम पर- इस मामले में सिराज ने भी सुमन के खिलाफ शिकायत दी है। सिराज का कहना है कि उसके ससुर ने अपनी वसीयत में मकान उसके नाम कर दिया है, जिससे सुमन और पूरा परिवार झूठे आरोप लगा रहा है। दोनों का मामला पूर्व में परिवार परामर्श केन्द्र भी गया था। दोनांे की शिकायत पर मामले को जांच में लिया गया है।
-प्रमोद साहू, गोराबाजार चौकी प्रभारी
पति ने बनाया हवस का शिकार, पत्नी ने बनाया एमएमएस
जब युवती ने कबूले अवैध संबंध, राज से हो गया पर्दाफाश
साहब कुछ करो, ‘भूख से मर रहा है मेरा परिवार’
ये सीन पूरा फ़िल्मी है, दुकान की हालत में छिपी है कहानी
आठ दिन में चार ग्रह बदलेंगे राशि, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव






