विज्ञापन
 
 
 
 

रथ पर निकले ‘राजा’

 
Source: bhaskar news   |   Last Updated 05:59(08/01/12)
 
 
 
 
भोपाल. सर्दी ने गुलाबों के फूलों की रंगत को कई गुना बढ़ा दिया है। यही वजह थी कि शनिवार दोपहर की तीखी धूप के बावजूद लोग गुलाबों की खूबसूरती को टकटकी लगाए देखते रहे। इस दौरान कहीं रथ पर तो कहीं रिक्शे पर गुलाब प्रदर्शित किए गए। मध्य प्रदेश रोज सोसायटी एवं संचालनालय उद्यानिकी की ओर से लिंक रोड नंबर एक स्थित शासकीय गुलाब उद्यान में शुरू हुई 31वीं अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में फूलों के सिरमौर गुलाब का नजारा देखते ही बन रहा था। प्रदर्शनी का उद्घाटन शाम के सत्र में संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने किया। इस मौके पर उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी मप्र की संचालक रश्मि अरुण शमी, रोज सोसायटी के अध्यक्ष लक्ष्मेंद्र माहेश्वरी, सचिव डीके वर्मा, एआर खान सहित अन्य उपस्थित रहे।


हट ही नहीं रही थी नजर
गुलाबों को सुर्ख रंग देने वाली सर्दी ने इस बार थोड़ी देर से राजधानी में दस्तक दी। इस देरी ने उन गुलाब प्रेमियों की चिंता बड़ा दी थी जो हर साल प्रदर्शनी में शिरकत करते हैं। चिंता यह थी कि कहीं इस बार गुलाबों का रंग फीका न पड़ जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिसंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू हुई जोरदार ठंड ने गुलाबों को निखार दिया। उद्यान में सुबह से ही कट फ्लावर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर 12.30 बजे तक प्रदर्शनी में 600 किस्मों के करीब 6500 कट फ्लॉवर की एंट्री दर्ज की गई। इसमें छोटी, मीडियम और बड़ी तीनों ही किस्में शामिल की गई। इसके साथ ही करीब 200 प्रतिभागियों ने फ्लॉवर डेकोरेशन में हिस्सा लिया। कहीं रथ तो कहीं रिक्शे के छोटे-छोटे मॉडल्स पर गुलाबों को सजाया गया। वहीं फोटोग्राफी प्रतियोगिता के जरिए भी एंट्रीज आईं। यहां परफ्यूम डिलाइट, डबल डिलाइट, पेराडाई, ओकला होना, मिस्टर लिंकन, ब्यूटीफुल भोपाल, लेंडोरा, गोल्ड मैडेलियन, पीच ब्यूटी, बेलामी, भीम, लाल बहादुर शास्त्री और प्रियदर्शनी जैसी गुलाबों की किस्मों को बहुत पसंद किया गया। शाम को चित्रकला में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।


लगी लंबी कतार
प्रदर्शनी देखने बड़ी संख्या में दर्शक गुलाब उद्यान पहुंचे। मप्र पुरुष हॉकी अकादमी स्टेडियम से चिनार पार्क की ऊपरी सड़क के दोनों ओर दोपहिया व चार पहिया वाहनों की कतार नजर आई।



आज का ईवेंट
रविवार को गुलाब प्रदर्शनी सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। शाम 5 बजे पुरस्कार वितरण होगा।


कट फ्लॉवर के विनर
सवरेत्तम (पीला) राजधानी परियोजना प्रशासन
सवरेत्तम (लाल) भोपाल मेमोरियल अस्पताल
सवरेत्तम (एप्रीकॉन) प्रेरणा प्रकाश
सवरेत्तम (इंडियन) भारतीय वन प्रबंध संस्थान
सवरेत्तम (गुलाबी) राजधानी परियोजना प्रशासन
सवरेत्तम (नारंगी) राजधानी परियोजना प्रशासन
सवरेत्तम (मल्टी कलर) भोपाल मेमोरियल अस्पताल
सवरेत्तम (सेंटेड) प्रेरणा प्रकाश
सवरेत्तम (वाइट) प्रेरणा प्रकाश


सामने आया विवाद, लगाया टैग बदलने का आरोप
गुलाब प्रदर्शनी में कट फ्लॉवर प्रतियोगिता के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब कुछ प्रतिभागियों पर टैग बदलने का आरोप लगाया गया हालांकि निर्णायक दल का निर्णय अंतिम मानते हुए मामले को दबा दिया गया। यहां प्रतिभागियों ने यह सवाल भी उठाया गया कि आखिर रोज सोसाइटी द्वारा अपने ज्यादातर सदस्यों को ही निर्णायक दल में शामिल क्यों किया गया है? इस पर जब मीडियाकर्मियों ने पूछताछ करनी चाही तो रोज सोसायटी के सदस्य पीवी डिंगरे ने उनसे साथ बदसलूकी की।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
6 + 5

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment