राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रो. दुबे निलंबित
bhaskar news
| Jul 29, 2012, 08:09AM IST
उल्लेखनीय है कि कॉलेज के प्रो. ज्योति स्वरूप दुबे पर एक छात्रा द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था, जिसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर प्रो. दुबे के निलंबन की मांग की थी। परिषद का प्रदर्शन बढ़ता देख उच्च शिक्षा सचिव ने विगत दिवस उक्त मामले की जांच के लिये कलेक्टर गुलशन बामरा को एक कमेटी गठित करने के आदेश दिये थे।
कमेटी द्वारा मामले की पूरी जांच कर रिपोर्ट को कलेक्टर को सौंपी गई। रिपोर्ट के आधार पर उच्च शिक्षा आयुक्त ने प्रो. दुबे पर आरोप सही पाये जाने पर कार्यवाही कर उन्हें रीवा में अटैच कर दिया है।
परिषद लगा रही झूठा आरोप
वहीं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुये बताया कि अभाविप द्वारा प्रो. दुबे पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। इसी संबंध में आज संगठन द्वारा संयुक्त कलेक्टर जी दुबे को कलेक्टर व उच्च शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया कि मानकुंवर बाई महिला महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक जीएस दुबे पर छात्रा के साथ जो छेड़छाड़ के आरोप लगाये गये है, वह गलत है।
इस अवसर पर संगठन के जिला महासचिव ईशांक भोजक, बादल पंजवानी, कपिल भोजक, सौरभ गौतम, अभिषेक चतुर्वेदी, मयंक शुक्ला, अर्पित जैन, पवन भोजक, शुभम अग्रवाल, पीयूष सोनी आदि उपस्थित रहे।






