विज्ञापन
 
 
 
 

दोनों को मृत देख, कोई नहीं कर पा रहा था विश्वास

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 06:52(06/02/12)
 
 
 
 
जबलपुर. व्हीकल फैक्टरी इस्टेट के समीप इन्द्रा बस्ती में आज सवेरे एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर खुद को फांसी पर लटकाने की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी।


जीआईएफ में ठेकेदारी में काम करने वाले 40 वर्षीय सुरेश खरगोशिया, जो कि शराब का आदी था, उसका पत्नी प्रभा के साथ शराब पीने के बाद आए-दिन विवाद होता रहता था।


इसी विवाद के चलते कल देर रात उनके बीच विवाद हुआ और उसके बाद गुस्से में सुरेश ने सिल बट्टा प्रभा के सिर में पटक दिया। यह हमला इतना जोर से किया गया कि प्रभा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी को मृत पाकर सुरेश इस कदर बौखलाया कि उसने खुद को फांसी के फंदे पर लटका लिया।


किसी को विश्वास नहीं हुआ


पुलिस का कहना है कि सवेरे सौरभ की नींद खुली, तभी उसके चाचा का लड़का दुर्गेश भी आ गया। उन्होंने सुरेश और प्रभा को आवाज देकर तथा दरवाजा खटखटाकर जगाने की कोशिश की, लेकिन जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने खिड़की से बोरे का पर्दा हटाकर कमरे में झांकने की कोशिश की।


उन्हें सुरेश रस्सी में लटकता हुआ दिखा, तो उन्होंने परिवारजनों को इसकी जानकारी दी। इसी दौरान आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और किसी को विश्वास नहीं हुआ कि सुरेश और प्रभा की मौत हो चुकी है।


रात में सब सामान्य था


सुरेश की मां पार्वती बाई का कहना है कि रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद थोड़ी देर टीवी देखकर सुरेश और प्रभा अपने कमरे में गए थे। उनके कमरे में सुरेश के दोनों बेटे 14 वर्षीय शिवा और 11 वर्षीय सौरभ रह गए थे। वह दोनों बच्चों को पढ़ता छोड़कर सो गई थी। रात में सुरेश और प्रभा के बीच सबकुछ सामान्य था और उनके बीच कोई विवाद भी नहीं हुआ था।


शराबखोरी मुख्य कारण


सुरेश की मां रोते रोते यही कहती रही कि अब बच्चों को कौन पालेगा। शिवा और सौरभ का भी रोते-रोते बुरा हाल था। पुलिस का यही कहना था कि शराब पीने के आदी सुरेश को प्रभा हमेशा इस बात पर टोकती रहती थी कि अब बच्चे बड़े हो गये हैं और वह शराबखोरी छोड़ दे। इसी बात को लेकर कल रात उनके बीच विवाद हुआ और उसके बाद ही सुरेश ने प्रभा की हत्या कर दी और फिर खुद ने मौत को गले लगा लिया। इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
1 + 5

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment