विज्ञापन
 
 
 
 

...जब एक संपेरे ने खुद को कटवाया सांप से

 
Source: Dainik Bhaskar News   |   Last Updated 03:47(09/02/12)
 
 
 
 
जबलपुर। पानी में रहने वाले सांप के काटने से घबराए एक मरीज को दिलासा दिलाने के लिये बुधवार को अजीबो-गरीब स्थिति निर्मित हो गई। यहां मरीज इतना घबरा उठा कि वह कैसा उपचार कराए, यही उसकी समझ में नहीं आ रहा था। उसकी उलझन को कम करने के लिये सांप पकड़ने पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने पहले तो उसे काफी समझाया, परंतु जब उसे भरोसा नहीं हुआ तो उक्त सांप से विशेषज्ञ ने स्वयं की अंगुली में कटवाकर दिखाया और तब कहीं जाकर मरीज शांत हो सका।

इस संबंध में सर्प विशेषज्ञ हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि गुलौआ चौक निवासी रूपांश मिश्रा सुबह के समय घर के आंगन में खड़ा था, उसी समय एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। पीड़ित की आवाज सुनकर घर के सदस्य दौड़े और चीख-पुकार मच गई। सदस्यों ने तत्काल उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सांप के काटने के बाद उसे एन्टी-रैबीज के इंजेक्शन लगा दिये। फिर इसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जहां से सर्प विशेषज्ञ को भेजा गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सर्प को पकड़ा और वे भी अस्पताल पहुंच गए। सर्प विशेषज्ञों ने चिकित्सकों से कहा कि यह सांप पनियल था और इसमें रैबीज की जरूरत नहीं है।

वहीं मरीज भी बुरी तरह घबराया हुआ बेहोशी की स्थिति में था। जब चिकित्सकों सहित परिजनों को भरोसा नहीं हुआ कि यह किस प्रजाति के सर्प द्वारा काटा गया है, तब सर्प विशेषज्ञ ने स्वयं को सांप से कटवाया और काफी देर तक वहीं खड़े रहे। तब कहीं जाकर मरीज के परिजनों एवं चिकित्सकों को भरोसा हुआ और मरीज का आगे का उपचार शुरू किया गया। बहरहाल सावधानी के तौर पर मरीज अभी अस्पताल में ही भर्ती है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
2 + 1

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment