विज्ञापन
 
 
 
 

महिलाओं के लिये चलेंगी स्पेशल 'मेट्रो'

 
Source: Dainik Bhaskar News   |   Last Updated 07:10(08/02/12)
 
 
 
 
जबलपुर। शहर में यातायात की सुगम सुविधा उपलब्ध कराने वाली मेट्रो बसों की संख्या में जल्द इजाफा होने जा रहा है। नगर निगम शीघ्र ही 25 बड़ी और 69 छोटी बसों की खरीदी कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये बसें मार्च अंत या फिर अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।

इनमें से कुछ बसें विशेषत: महिलाओं के लिये सड़कों पर दौड़ेंगी। गौरतलब है कि मेट्रो बसों की सवारी सभी को एक शाही सवारी का मजा दिलाती है। वहीं मिनी मेट्रो जिसकी पहुंच गलियों तक थी, उसके बंद हो जाने से रोजाना उसकी डिमांड बढ़ रही है। हर गली-कूंचे से सभी मिनी मेट्रो जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। यही वजह है कि सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस बसों की अगली खेप जल्द उतारने मूड में है। नई बड़ी व छोटी सभी बसें मार्च अंत तक आ जाएंगी। सभी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत चलाई जाएंगी। भोपाल की तर्ज पर अलग-अलग मार्गो पर महिलाओं के लिये विशेष बसें चलेंगी, जिसमें केवल महिलाएं व उनके साथ 12 साल के बच्चे सफर कर सकेंगे।

खुद चलाएंगे बसें- नई बसों की खरीदी के बाद उसे चलाने टेंडर बुलाए जाएंगे। पिछली बार की तरह यदि कंपनी को ऑपरेटर न मिले तो बसें सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस स्वयं चलाएंगी, इसके लिये ड्रायवर और कंडक्टर की नियुक्ति कर बसों का संचालन विभिन्न मार्गो पर किया जाएगा।

मेट्रो टैक्सी के टेंडर निकाले- फिलहाल मेट्रो टैक्सी के लिये टेंडर निकाले गए हैं, लेकिन किसी ने भी मेट्रो टैक्सी चलाने रुचि नहीं दिखाई है। इधर महिन्द्रा कंपनी से सीईओ की चर्चा चल रही है। टेंडर के दौरान कोई नहीं भी आया तो भी महिन्द्रा के हवाले ही मेट्रो की कमान सौंप दी जाएगी।

15 फरवरी तक लगेंगे कैमरे- मेट्रो बसों में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिये सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस बसों में कैमरे लगाने जा रहा है। शुरूआत में 5 बसों में कैमरे लगाए जा रहे हैं। कैमरे लगाने का काम 15 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा, उसके बाद संचालित हो रहीं सभी बसों में कैमरे लगा दिये जाएंगे। कैमरे लगने के बाद उसमें उपद्रव मचाने वालों के चेहरे कैद हो जाएंगे, जिससे उन्हें सबूत सहित पकड़ना आसान हो जाएगा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
10 + 3

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

'राउडी राठौर'
Unveiling Victoria's latest collection
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment