विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal Zila >> गुरु गोविंद सिंह की शौर्य गाथा पाठ्यक्रम में शामिल हो

गुरु गोविंद सिंह की शौर्य गाथा पाठ्यक्रम में शामिल हो

Matrix News | Jan 19, 2013, 06:22AM IST
 
 

नगर संवाददाता -!- भोपाल
गुरु गोविंद सिंह की जीवनी और उनकी शौर्य गाथा को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। उनके प्रकाश पर्व पर सरकारी अवकाश भी घोषित हो। अरेरा कॉलोनी गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की उक्त मांगों को पूरा कराने का गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने आश्वासन दिया।
शुक्रवार को अरेरा कॉलोनी गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह के 347वें प्रकाश पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेका। कीर्तन, कवि दरबार और दीवान भी सजाया गया। श्री गुप्ता ने कहा कि उन्होंने गुरु गोविंद सिंह की जीवनी पढ़ी है। उनके शौर्य व बलिदान की गौरवशाली परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह की जीवनी पाठ्यक्रम में पाठ्यक्रम में शामिल कराने व प्रकाश पर्व पर अवकाश घोषित कराने वे मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।
नानकसर में प्रकाश पर्व : दूसरी ओर, हमीदिया रोड स्थित नानकसर गुरुद्वारा में भी प्रकाश पर्व मना। कवि दरबार में कविता के जरिए गुरु के शौर्य व बलिदान का वर्णन किया। रागी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर प्रबंध कमेटी अध्यक्ष ज्ञानी दलीप सिंघ, महासचिव जोगिंदर सिंघ धीर, बीबी मंजीत कौर आदि मौजूद रहे।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment