ग्वालियर. हिल स्टेशन पचमढ़ी में ओस की बूंदें जम रही हैं। झील किनारे तो पूरा नजारा सफेद चादर सा नजर आ रहा है। पचमढ़ी में ठंड इतनी तेज है कि सैलानी घूमने में अधिक समय गुजारने के बजाय होटलों में ही ठहरे हैं। इस सत्र में यह दूसरी बार है कि पचमढ़ी का तापमान शून्य से नीचे चला गया है।
तीन दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को शीत लहर के आगे सूरज की तपिश भी ठंडी पड़ गई। अधिकतम तापमान 19.3 जबकि न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इतना ही नहीं शहर के बाहरी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान १.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिन तक कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
भास्कर न्यूज नेटवर्क/एजेंसी. नई दिल्ली उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में शीतलहर का असर बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर के लेह में शनिवार को पारा माइनस 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीनगर में माइनस 5 डिग्री तक गिर गया। हिमाचल प्रदेश के मनाली में तापमान शून्य से 6.6 डिग्री नीचे रिकार्ड किया गया। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।