विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> 12 Year Old Raped In Dehradoon, No Arrest Even After 24 Hours

देहरादूनः 12 साल की बच्ची से रेप, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

dainikbhaskar.com | May 20, 2012, 19:35PM IST
 
 



देहरादूनः देहरादून में एक 12 साल की बच्ची से रेप के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। शनिवार को शहर के पटेलनगर थानाक्षेत्र की एक आठवीं क्लास की छात्रा को अगवा कर रेप किया गया था।


पीड़ित छात्रा बेहोशी की हालत में जंगल में मिली थी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा जब स्कूल से लौट रही तब रास्ते में घात लगाए बैठे युवक ने उसे दबोच लिया और जंगल में ले गया जहां उसके साथ घंटों तक रेप किया गया। मुंह बंद रखने की धमकी देकर छात्रा को काफी पीटा भी गया।


जब छात्रा देर शाम तक घर नहीं पहुंची तब उसके परिजनों ने तलाश शुरु की। तलाशी के दौरान बच्ची जंगल में बेहोशी की हालत में मिली।


पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि घटना के 24 घंटे बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। बच्ची के साथ बलात्कार करने वाला युवक अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।


पटेल नगर के एसएचओ के मुताबिक घटना  पटेलनगर थाना क्षेत्र में चंद्रबनी व चोयला के बीच जंगल में हुई। बच्ची व उसका छोटा भाई चोयला के एक पब्लिक स्कूल में आठवीं में पढ़ते हैं। शनिवार को छुट्टी के बाद भाई-बहन पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में लड़की थोड़ा आगे निकल गई और छोटा भाई पीछे रह गया। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे युवक ने बच्ची को दबोच लिया और जंगल मुंह बंद करके जंगल ले गया जहां उसके साथ बलात्कार किया गया।


नाबालिग बेटी को देता था नशीली दवाएं, महीनों करता रहा रेप  

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment