विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> 15 Boy Aatacked On A Girl In Guwahati

सरेराह लड़की पर टूटे 15 लड़के, आधे घंटे तक करते रहे छेड़खानी

Bhaskar.com | Jul 13, 2012, 00:00AM IST
 
 


गुवाहाटी. सोमवार की रात असम के गुवाहाटी में सरे राह एक लड़की की इज्‍जत से खिलवाड़ (तस्‍वीरें देखें) किया गया। दुनिया के सामने यह वहशीपन यू-ट्यूब पर अपलोड वीडियो के जरिए आया। इसमें सरेराह एक लड़की के साथ करीब 20 लड़कों को छेड़खानी करते दिखाया गया है। लड़के अकेली लड़की को नंगा करने पर उतारू थे। यह सब आधा घंटा तक चलता रहा, लेकिन वहां मौजूद किसी शख्‍स ने विरोध में एक आवाज तक नहीं निकाली। हैरानी की बात है कि पुलिस तक इस घटना की जानकारी भी मीडिया के जरिये पहुंची। 
गुवाहाटी जैसी घटना अपने देश में पहले भी हुई है। वह भी कई बार। 31 दिसंबर 2011 की रात गुड़गांव के होटल में नए साल के स्वागत की तैयारी जोरों पर चल रही थी। शराब और शबाब की मस्ती में डूबे हुए लोग बहके जा रहे थे। उसी समय कई लोग सड़क किनारे एक कपल को घेर कर बुरी तरह छेड़ने लगे। आने-जाने वाले मूकदर्शक बने रहे। नए साल की वजह से पुलिस की गश्‍त तेज थी। लड़की की किस्‍मत अच्‍छी थी कि वहां पुलिस आ गई और उसकी जान बची। ऐसी ही घटना नए साल के जश्‍न के दौरान मुंबई के मैरिएट होटल के बाहर हुई। 
 
कुछ महीने पहले असम में ही आदिवासी महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने एक महिला को चपेट में ले लिया था। कुछ स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने एक महिला को सरेआम पीटना शुरू कर दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए गए। उसे नंगा करके दौड़ा-दौड़ा कर भीड़ ने पीटा। इस बार भी सब खामोश रहे। 


 
आपकी बात
आप बताएं कि क्‍या वाकई भारत कायरों का देश बन गया है? या फिर समाज पर हैवानियत हावी हो रही है?  अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्‍स में टाइप कर सबमिट करें।

सड़क पर 20 मनचलों ने फाड़े नाबालिग के कपड़े, थाने में दारोगा ने की रेप की कोशिश
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment