नई दिल्ली. 2014 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। यह एलान कांग्रेस प्रवक्ता पीसी चाको ने किया है। चाको ने यह भी कहा कि राहुल को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने अभी हाल ही में चुनाव को लेकर एक समिति बनाई थी जिसकी अगुवाई राहुल को सौंपी गई थी। तभी से अटकलें तेज भी थीं कि राहुल की अगुवाई में ही कांग्रेस मिशन 2014 शुरू करेगी। (
सरकार के पास 2-3 दिन का समय: मायावती)
दरअसल, कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी ने दिल्ली में अपनी पार्टियों के नेताओं (सांसदों) की नब्ज टटोलने के लिए एक सर्वे कराया, जिसमें यह जानने की कोशिश की गई कि क्या पार्टी के सातों सांसद दोबारा लोकसभा पहुंच सकते हैं। इसमें एक केंद्रीय मंत्री समेत चार सांसदों के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। (
गुजरात की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंको : सोनिया गांधी)
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष शिरोड़कर ने राहुल गांधी के निर्देश पर पिछले हफ्ते दिल्ली में गुपचुप सर्वे कराया। इसक मकसद यह जानना था कि दिल्ली में आम चुनाव के दौरान मतदाताओं का रुख क्या रहेगा। शिरोड़कर कांग्रेस के ब्लॉक से लेकर जिला अध्यक्ष तक से मिले। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेसी विधायकों, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों और पेशेवर लोगों से सलाह मश्विरा करके दिल्ली की सियासी हवा का रुख भांपने की कोशिश की। पहले दौर का सर्वे पूरा हो गया है और दूसरे दौर का काम जनवरी में शुरू होगा।(
मनमोहन और मोदी पर बरसीं माया)
आगे पढ़िए, किन नेताओं की हालत अच्छी है: