Home >> National >> Latest News >> National >> A Click On The Listen Gandhi, Patel And Netaji's Speech
एक क्लिक पर सुनिए गांधी, पटेल और नेताजी के भाषण
Agency
| Dec 11, 2012, 11:40AM IST

नए दौर के राजनेताओं की उठापटक और नूराकुश्ती के दौर में आप उन नेताओं के भाषण सुन सकते हैं जिन्हें वाकई आप सुनना चाहते हैं। महात्मा गांधी हों, या फिर जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल या सुभाष चंद्र बोस, इन सब की अमृत वाणी का लाभ आप एक ही प्लेटफार्म पर उठा सकते हैं।
भारत की आजादी की लड़ाई के कई असली हीरो के प्रेरक भाषणों को यू ट्यूब पर सूचना-प्रसारण मंत्रालय को समर्पित चैनल पर एक साथ उपलब्ध करा दिया गया है। इस चैनल के पास अब एक एक विशेष खंड ऐसा है जिसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के असली नायकों और आधुनिक भारत के निर्माताओं के भाषण एक साथ उपलब्ध हैं।
फिलहाल हर ऐसी हस्ती के इन भाषणों के 2 से 3 मिनट तक के अंश डाउनलोड किया गए हैं जिसकी अवधि बढ़ाई जाने वाली है।इन हस्तियों में डॉ. राजेंद्र प्रसाद से लेकर डॉ. जाकिर हुसैन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस से लेकर मौलाना आजाद और इंदिरा गांधी तक के भाषण भी शामिल किए गए हैं।
इस मामले से जुड़े मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इन भाषणों में 12 फरवरी 1949 को सांप्रदायिक सद्भाव पर सरदार पटेल के भाषण, 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भाषण और 9 जुलाई 1965 को दिल्ली में राष्ट्रीय एकता कैंप के अवसर पर जाकिर हुसैन के दिए भाषण भी शामिल हैं।
सूत्रों ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मो के इस्तेमाल की अपनी नई पहल की कड़ी में सूचना व प्रसारण मंत्रालय यू-ट्यूब पर अपने चैनल शुरू करने के बाद अब जल्द ही अपना फेसबुकऔर ट्विटर अकाउंट भी शुरू करने वाला है।








