विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> A Dozen New Ministers In Cabinet Changes

मंत्रिमंडल में दर्जनभर नए मंत्री और इतने ही होंगे बदलाव

अमित मिश्रा | Oct 26, 2012, 10:37AM IST
 
 


नई दिल्ली . मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल का प्रस्तावित विस्तार 28 अक्टूबर की दोपहर में होना लगभग तय माना जा रहा है, जिनमें कैबिनेट और राज्यमंत्री मिलाकर 10 से 12 नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा 12 से 13 मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जाएगा। छह कैबिनेट मंत्री, जिनके पास दो मंत्रालयों का प्रभार है, पर भी काम का बोझ कम किया जाएगा। कॉरपोरेट मंत्रालय को वित्त मंत्रालय के अधीन करने की भी योजना है। साथ ही, कई वर्षों तक पार्टी संगठन का काम देख चुके अनुभवी चेहरे गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, जयंती नटराजन, कमलनाथ और मुकुल वासनिक जैसे नामों पर भी अंतिम फैसला मनमोहन और सोनिया की मुलाकात में ही होगा।

 

इस बैठक में यह तय होगा कि किन्हें संगठन में जगह दी जाए। सूत्रों ने यह भी स्पष्ट किया है कि महासचिव राहुल गांधी ने अभी तक मंत्रिमंडल में शामिल होने के बारे में अपनी राय प्रधानमंत्री को नहीं बताई है, लेकिन इस पर भी कांग्रेस अध्यक्ष और प्रधानमंत्री फैसला लेंगे। आज कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक होनी है। इससे पूर्व या इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री अलग से मिलेंगे। दोनों नेताओं की यह मुलाकात शनिवार को भी हो सकती है। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि राज्यमंत्री के तौर पर मनमोहन कैबिनेट में कई युवा चेहरे शामिल होंगे। कई युवा मंत्री, जो फिलहाल राज्यमंत्री हैं, को पदोन्नति दी जाएगी।

 

सूत्रों ने यह भी बताया है कि मंत्रियों के विभागों में फेरबदल व्यापक स्तर पर होगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री ने खुद यूपीए अध्यक्ष से रजामंदी ले ली है। जाहिर सी बात है कि इसमें प्रदर्शन के अनुसार विभाग दिए जा सकते हैं या मंत्रियों को हटाया जा सकता है। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री विजय भास्कर रेड्डी के बेटे सूर्यप्रकाश रेड्डी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment