सिर्फ पैर खोया, हौसला नहीं: 3 दिन में 540 किलोमीटर चलाई साइकिल
Agency
| Jan 16, 2013, 09:35AM IST

हैदराबाद. आदित्य मेहता ने सात साल पहले एक बस हादसे में अपना एक पैर खो दिया था। इसके बावजूद उन्होंने अपना हौसला नहीं खोया। परिजन के कहने पर वे रोज अपने नए आर्टिफिशियल पैर से साइकिलिंग करने लगे।
पहले रोज 10 किलोमीटर चलाते थे। अब 30 किलोमीटर तक चला लेते हैं। हाल ही में उन्होंने हैदराबाद से बेंगलुरु तक तीन दिन में 540 किलोमीटर की दूरी तय की। मेहता 7 मार्च को एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।






