तिनसुकिया। असम के तिनसुकिया में चाय बागान के मालिक-मालकिन की हत्या करने के बाद आरोपियों ने उनका मांस खाया था। पुलिस से पूछताछ में एक आरोपी ने यह राज खोला है। गत 27 दिसंबर को कुछ मजदूरों ने मृदुल भट्टाचार्य और उनकी पत्नी रीटा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों से पूछताछ की है। इनमें से एक आरोपी संतोष कुमार धान ने चौंकाने वाली जानकारियां दीं।