गुरु के चेहरे पर नहीं था कोई अफसोस, आखिरी 12 घंटों का ब्यौरा पढ़ें
Agencies
| Feb 09, 2013, 21:20PM IST
अजमल आमिर कसाब के बाद अब अफजल गुरु को भी फांसी दे दी गई है। फांसी के वक्त मौजूद अफसरों में से एक के मुताबिक अंतिम वक्त में अफजल के चेहरे पर कोई अफसोस नहीं दिखाई दे रहा था। वह आखिरी पलों तक पूरी तरह शांत और गंभीर बना हुआ था। हां, शुक्रवार शाम जब उसे फांसी दिए जाने की जानकारी दी गई थी तब वह थोड़ा विचलित जरूर हुआ था।
अफजल को फांसी होगी, यह 3 फरवरी को ही तय हो गया था। 3 फरवरी को राष्ट्रपति के यहां से अफजल की दया याचिका खारिज होने की लिखित सूचना गृह मंत्रालय के पास आ गई थी। इसके बाद गृह मंत्रालय तत्काल सक्रिय हुआ। चार फरवरी को गृह मंत्री ने फाइल पर दस्तखत कर मामला आगे बढ़ा दिया और केवल पांच दिन बाद अफजल को फांसी पर लटका दिया गया।
राष्ट्रपति के रहम नहीं दिखाने के तत्काल बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को इसकी सूचना दी। अफजल तिहाड़ जेल में बंद था और यह दिल्ली में है। लिहाजा दिल्ली सरकार को सूचना देना जरूरी था। तिहाड़ जेल में सिर्फ महानिदेशक (डीजी) विमला मेहरा को ही इसकी खबर थी। पूरे मिशन को एकदम गुप्त रखा गया था। 9 फरवरी को अफजल को फांसी होगी, इसकी जानकारी तिहाड़ जेल नंबर 3 के अफसरों के अलावा किसी को नहीं दी गई। अफजल को जेल नंबर 3 में ही फांसी पर लटकाया गया।
शुक्रवार (8 फरवरी) की शाम को ही अफजल को फांसी के बारे में बता दिया गया था और उसकी अंतिम इच्छा भी पूछ ली गई थी। उसने अंतिम इच्छा के रूप में 'कुरान' की एक प्रति मांगी थी। उसके पास इसकी एक प्रति पहले से थी, लेकिन अंतिम इच्छा के तौर पर भी उसने यही मांग की। उसे यह मुहैया करा दी गई थी।
रात में उसके सेल में खाने-पीने की कई चीजें भी रखी गई थीं। लेकिन उसने कुछ नहीं खाया। रात भर में उसने दो-तीन गिलास पानी पीया। रात भर वह सो नहीं सका। सुबह अफसरों ने जब संतरी से पूछा कि क्या अफजल जग गया है, तो उसका कहना था कि वह रात भर सोया ही नहीं।
शनिवार सुबह 6 बजे जेल डीआईजी, जेल सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, मजिस्ट्रेट और डॉक्टर जेल नंबर 3 पहुंचे। संतरी से पूछा गया कि क्या वह जग गया तो बताया कि वह सोया ही नहीं था। डॉक्टरों ने उसका टेस्ट किया। सब ठीक पाया गया। उसे 7.30 बजे फांसी के लिए ले जाया गया। उसे डेथ वारंट पढ़ कर सुनाया गया।
अंतिम समय में अफजल बिना कॉलर का कुर्ता पहने हुए था। फांसी देते समय जेल नंबर 3 में अफजल गुरु के अलावा सिर्फ 6 लोग मौजूद थे। इनमें जल्लाद, मजिस्ट्रेट, डॉक्टर और जेल के तीन अधिकारी शामिल थे। फांसी से पहले जेल अधिकारियों ने अफजल के शरीर के वजन के बराबर भार से फांसी का डेमो करवाया था। फांसी से पहले जल्लाद ने अफजल गुरु के पैरों को हाथ लगाया और कहा कि वह अफजल को नहीं मार रहा है, बल्कि वह भारत के संविधान का पालन कर रहा है। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया और जल्लाद ने 'लिवर' दबा दिया। शनिवार सुबह 8 बजे अफजल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके करीब 15 मिनट बाद सरकार की ओर से इसकी पुष्टि की गई। इससे पहले 21 नवंबर, 2012 को मुंबई हमले के दोषी आतंकी अजमल आमिर कसाब को फांसी दी गई थी।
अफजल गुरु को फांसी: लाइव अपडेट
अफजल की फांसी: हड़बड़ में गड़बड़ कर गए गृह मंत्री
कश्मीर में कर्फ्यू, गुजरात में मनी होली, देखें तस्वीरें
टाइमलाइन: संसद पर हमले से अफजल की फांसी तक का घटनाक्रम
प्रतिक्रियाएं: पाकिस्तान में विरोध, सरबजीत को फांसी की मांग
अफजल की फांसी के क्या हैं मायने, पढें विशेषज्ञों की टिप्पणी
संसद पर हमले की तस्वीरें देखें
OPERATION X: कसाब को कैसे दी गई थी फांसी, जानें
ये भी पढ़ें

News
- State News
National News
International News
Bollywood
Cricket
Jeevan Mantra
Business
Editorial
Gadgets
English News
Gujarati News
Marathi News
- Rajasthan News
Haryana News
Madhya Pradesh News
Punjab News
Chattisgarh News
Himanchal News
Uttar Pradesh News
Bihar News
Jharkhand News
Maharastra News
Gujarat News
Jammu & Kashmir News
- Delhi News
Jaipur News
Bhopal News
Chandigarh News
Udaipur News
Indore News
Ludhiana News
Jodhpur News
Raipur News
Ranchi News
E-paper
Archives
Trending Events
Crime
Photo Contest
Recipes
Infotainment
Group Sites
- divyabhaskar.com
Largest Gujarati Website dailybhaskar.com
Most comprehensive
Local News website in English divyamarathi.com
A Leading Marathi News Website dbhaskar.com
The alternate homepage of bhaskar.com myfmindia.com
Radio Division, wholly owned company of Bhaskar group dainikbhaskargroup.com
Group Website of India’s Largest Newspaper Group
Copyright © 2013-14 DB Corp ltd., All Rights Reserved. Site Powered by I Media Corp. Ltd IMCL, DB Corp Ltd. Enterprise.
विज्ञापन








