विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Afzal Guru Hanged

अपनी ही सरकार से पूछा- गुप्त क्यों रखी अफजल की फांसी?

1 of 6 Photos
नई दिल्‍ली. अफजल की फांसी के बाद यूपीए सरकार में ही तकरार बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने फांसी की गोपनीयता पर सवाल कर अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। इस पर गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को सफाई देनी पड़ी कि सारी प्रक्रिया संविधान के मुताबिक हुई है। फारुख अब्दुल्ला ने अपने बेटे और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए कहा है कि अफजल गुरु की फांसी को लेकर जिस तरह की गोपनीयता बरती गई, उससे उन्हें दुख पहुंचा है। अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र को यह बताना चाहिए कि इस गोपनीयता के पीछे असली वजह क्या थी और उसे इस तरह से फांसी क्यों दी गई। अब्दुल्ला ने कहा, 'मुझे इस बात से दुख हुआ है कि अफजल के परिवार वालों तक को उससे मिलने का आखिरी मौका नहीं दिया गया। यह एक ऐसे आदमी का मामला है, जिसे मरने से पहले आखिरी बार अपने परिवार से मिलने की इजाजत दी जा सकती थी।' 
 
हालांकि, पिछले साल 25 फरवरी को अब्दुल्ला ने अफजल गुरु पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था, 'अफजल गुरु को भारतीय संसद पर हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी। जो कोई भी भारत पर हमला करेगा, उसे कीमत चुकानी चाहिए।' 
 
फारुख अब्दुल्ला से पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अफजल की फांसी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा है कि कानूनी प्रक्रिया का सही तरह पालन नहीं किया गया। फांसी न दी जाती तो बेहतर था। एक चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस फांसी से कश्मीरी लोगों की यह धारणा और बढ़ेगी कि उन्हें इंसाफ नहीं मिलता। इससे कश्मीरियों में अलगाव की भावना और बढ़ेगी। 
 
लेकिन दूसरी तरफ, सोमवार को बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की आलोचना की। बीजेपी ने उमर अब्दुल्ला के उस बयान पर ऐतराज जताया है, जिसमें जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने अफजल गुरु को गोपनीय ढंग से फांसी दिए जाने पर सवाल उठाया था। बीजेपी ने कहा है कि उमर का बयान बेहद आपत्तिजनक और देशहित के खिलाफ है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एम. वेंकैया नायडू ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि किस बात ने उन्हें ऐसा बयान देने पर मजबूर किया। मुकदमे की पूरी कार्यवाही बहुत ही निष्पक्ष तरीके से पूरी की गई।' 
 
आगे पढ़ें, गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की सफाई और कैसे फांसी के बाद तीसरे दिन अफजल के घर पहुंची चिट्ठी: 

इन कारणों से उठे अफजल की फांसी पर सवाल!

पढेंअफजल के अंतिम पलों का ब्‍यौरा

परिवार ने मांगी कब्र पर इबादत की इजाजत

अफजल की फांसीहड़बड़ में गड़बड़ कर गए गृह मंत्री 

कश्‍मीर में कर्फ्यूगुजरात में मनी होलीदेखें तस्‍वीरें

टाइमलाइनसंसद पर हमले से अफजल की फांसी तक का घटनाक्रम

प्रतिक्रियाएंपाकिस्‍तान में विरोधसरबजीत को फांसी की मांग

अफजल की फांसी के क्‍या हैं मायनेपढें विशेषज्ञों की टिप्‍पणी

संसद पर हमले की तस्‍वीरें देखें 

OPERATION X: कसाब को कैसे दी गई थी फांसीजानें

 

 

 

आज की प्रमुख खबरें

महाकुंभ में हादसा: लाशों के ढेर में अपनों को तलाश रहे परिजन

दो मंत्रियों ने दी मुझे फांसी दिलवाने की धमकीः रामदेव

फांसी के बाद तीसरे दिन अफजल के घर पहुंची चिट्ठी

पाकिस्‍तानियों ने जलाया तिरंगा, अफजल के सम्‍मान में झुकाया पाकिस्‍तानी झंडा

रैना बाहर तो विजय टीम में क्‍यों? चयन पर उठते 5 सवाल

पीओके में अफजल के लिए 'राष्‍ट्रीय शोक', सीनेटर बोले- हिंदुस्‍तान के खिलाफ भड़का है पाकिस्‍तान

36 मौतों का जिम्‍मेदार कौन? सरकार में तकरार, लाशों के ढेर में अपनों को तलाश रहे परिजन

जम्मू कश्मीर के सीएम ने अफजल की फांसी को बताया 'गलत'

अमेरिका और कनाडा में बर्फीले तूफान से 10 लोगों की मौत  

गे पार्टी पर रेड, आपत्तिजनक हालत में 22 अरेस्‍ट  

PIX: बॉम्ब ब्लास्ट के आरोपी अहमदाबाद की साबरमती जेल में खोद रहे थे सुरंग

PHOTOS: लाइव टीवी शो में गालियां, गिलास से हमला और जम कर चले घूंसे

पाकिस्तान ने किया कम दूरी की हत्फ-9 मिसाइल का परीक्षण

यासर अराफात की विधवा ने खोले शादी से जुड़े कई राज, बताया सबसे बड़ी भूल


आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment