अफजल का शव नहीं भेजा जाएगा कश्मीर!
केंद्र सरकार अफजल गुरु का शव कश्मीर नहीं भेजेगी। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने आईबी की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपे जाने के बाद यह फैसला लिया है।
इससे पहले, अफजल की पत्नी तबस्सुम गुरु ने रविवार को दावा किया था कि सरकार अफजल का शव कश्मीर भेजने को तैयार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के नेताओं और आला अधिकारियों से उनकी इस बाबत बात हुई है। सबने एक हफ्ते में शव देने का भरोसा दिलाया है।
(तस्वीर: तिहाड़ जेल के अधिकारियों की तरफ से अफजल के परिवार को भेजी गई चिट्ठी, जिसमें उसकी दया याचिका के खारिज किए जाने की बात बताई गई है)