नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय के मां बनने की खबर से चैनलों ने दूरी ही बनाई रखी। इसके पीछे मुख्य वजह उस गाइडलाइन को बताया जा रहा है जो ब्रॉडकास्ट एसोसिएशन ऑफ टेलीविजन जर्नलिस्ट की ओर से जारी की गई थी।
कुछेक चैनलों को छोड़ दें तो किसी भी चैनल ने बच्चन परिवार के नए मेहमान को लेकर एक शब्द भी नहीं चलाया। इलेक्ट्रानिक मीडिया के इतिहास में यह पहली बार हुआ, जब सभी चैनलों ने सर्वसहमति से इस खबर से दूर रहने का फैसला लिया।
एनडीटीवी के कार्यकारी संपादक रवीश कुमार कहते हैं कि बच्चन परिवार की बहू की प्रेग्नेंसी की कवरेज को लेकर ब्रॉडकास्ट एसोसिएशन ऑफ टेलीविजन जर्नलिस्ट ने कुछ नियम-कायदे बनाए हैं। बस इसी का पालन सभी चैनल कर रहे हैं।
हालांकि, मीडिया में यह भी चर्चा है कि पिछले कुछ दिनों में जिस प्रकार से अमिताभ बच्चन ने मीडिया को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी, उससे भी मीडिया के सामने संकट खड़ा हो गया था। मीडिया को अपनी खोई प्रतिष्ठा फिर से पाने के लिए ऐसा कोई कदम उठाना जरूरी थी। कुछ दिनों पहले तक ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी और पैदा होने वाले बच्चे को लेकर इलेक्ट्रानिक मीडिया में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। इन कयासों से बच्चन परिवार खासा खफा भी बताया जा रहा था।
आईबीएन लोकमत के संपादक निखिल वागले न्यूज चैनलों के इस कदम से काफी खुश हैं। वे कहते हैं कि जिस प्रकार से मीडिया ने आज इस खबर को काफी सीमित स्थान दिया, यह बड़ा सकारात्मक है। मीडिया को आगे भी ऐसा ही करना चाहिए।
वहीं, ब्रॉडकास्ट एसोसिएशन ऑफ टेलीविजन जर्नलिस्ट के महासचिव एन के सिंह कहते हैं कि हम नहीं चाहते थे कि मीडिया किसी के व्यक्तिगत जीवन में झांके। यही वजह रही है कि हमें ऐसी गाइडलाइन जारी करनी पड़ी। यदि अमिताभ प्रेस कांफ्रेस बुलाते हैं तो चैनल उसे जरूर कवर करेंगे।
क्या है ब्रॉडकास्ट एडिटर्स असोसिएशन (बीईए) का गाइडलाइंस