विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Akash Tablet

आकाश टैबलेट के नाम पर ठगी

1 of 4 Photos
भोपाल। आकाश टैबलेट की सप्लाई अमृतसर की डाटाविंड इनोवेशन कंपनी कर रही है। करीब डेढ़ साल पहले कंपनी ने टैबलेट लॉन्च कर इसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू की थी। कंपनी ने हजारों ग्राहकों से डीडी/ चेक के जरिए पैसे मंगवाए और 15-20 दिन में टैबलेट घर पहुंचाने (डिलीवर) का वादा भी किया, लेकिन आज तक लोगों को ये टैबलेट नहीं मिले। डीबी स्टार की पड़ताल में सामने आया कि कंपनी ने यूबीस्लेट-7 मॉडल की 2999 रुपए में बुकिंग की थी, यह ग्राहकों को मिला ही नहीं। अब इससे महंगे दाम वाले 4299 रुपए चार के टैबलेट यूबीस्लेट-7 आरआई, यूबीस्लेट- 7 सीआई, यूबीस्लेट-7 आर प्लस लॉन्च कर दिए। लेकिन जिन ग्राहकों ने 2999 रुपए में यूबी स्लेट-7 बुक किया था, उनसे कहा जा रहा है कि यह उपलब्ध नहीं है, इसके बजाय और पैसे देकर नए मॉडल ले लो। कंपनी ने आकाश-2 टैबलेट नवंबर, 2012 में लांच किया था और छात्रों को इसे 1130 रुपए में देने का प्रलोभन दिया जा रहा है। 
 
इस कंपनी के खिलाफ ग्राहक सेवा केंद्र, भारत सरकार को भी चीटिंग और ठगी की सैकड़ों शिकायतें मिल चुकी हैं, फिर भी कंपनी दूसरे प्रोडक्ट की बुकिंग ले रही है। यही नहीं, भारत सरकार छात्रों और सरकारी सर्वेयरों, जनगणना करने वालों को यह टैबलेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन न तो इसकी सप्लाई हो रही है और न ही डिलीवरी। 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment