आपने फिल्मों में स्पाइडर की तरह हीरो को मल्टीप्लेक्स बिल्डिगों पर धड़ल्ले से चढ़ते हुए देखा होगा, पर क्या आपने हकीकत में ऐसा देखा है? यदि नहीं तो देखिए इस वीडियो को।
बताते चलें कि कर्नाटक के चित्रदुर्गा फोर्ट के रहने वाले ज्योती राज भारत के देसी सुपर हीरो हैं। 25 वर्षीय राज जब किले की दीवारों पर बिना किसी सपोर्ट के सरपट चढ़ते हैं, तो देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं।
राज बिना किसी डर के करीब 300 फीट की ऊंचाई तक चढ़ जाते हैं। किले में आने वाले लोगों के लिए कौतूहल का विषय बने इस इंसान को देख कर लोग भौंचक्के रह जाते हैं।